फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope: इन 3 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा यह सप्ताह, विवाह के बनेंगे योग और व्यापार में होगा मुनाफा

Mon, 06 Oct 2025 12:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:45 PM IST
सार

Weekly lucky Horoscope: अक्तूबर माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। सप्ताह के पहले दिन ही शरद पूर्णिमा का संयोग बना हुआ है, जो बेहद शुभ है। इसके अलावा इस हफ्ते शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। 

विज्ञापन
Weekly Horoscope Predictions 3 Lucky Zodiac Signs This Week Chances of Marriage and Business Profit
Weekly Lucky Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly lucky Horoscope: अक्तूबर माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। सप्ताह के पहले दिन ही शरद पूर्णिमा का संयोग बना हुआ है, जो बेहद शुभ है। इसके अलावा इस हफ्ते शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। वह 9 अक्तूबर 2025 को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं चंद्रमा मीन, मेष और वृषभ राशि में गोचर करते हुए कुछ राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। इससे इन राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम, व्यापार में लाभ और रिश्तों में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।



Budh Gochar 2025: बुध का तुला राशि में गोचर, इन चार राशि वालों के लिए आने वाला समय रहेगा शानदार

Weekly Horoscope Predictions 3 Lucky Zodiac Signs This Week Chances of Marriage and Business Profit
व्यवसाय करने वालों को किसी अधिकारी से मिलने का अवसर मिलेगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
अक्तूबर का नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए नए बदलावों से भरा रहेगा। आपको करियर में कुछ बड़े निर्णय लेने होंगे, जिससे मनचाहा लाभ मिलने के योग है। इसके अलावा आपकी अपने पार्टनर के साथ अच्छी जमेगी। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अगर किसी कोर्स को करना चाह रहे थे, तो दाखिला मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय करने वालों को किसी अधिकारी से मिलने का अवसर मिलेगा।

Shukra Gochar 2025: 09 अक्तूबर को शुक्र का कन्या राशि में गोचर, इन राशि वालों पर पड़ेगा ज्यादा शुभ प्रभाव

Weekly Horoscope Predictions 3 Lucky Zodiac Signs This Week Chances of Marriage and Business Profit
नौकरी और व्यवसाय के लिए राहत मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और कुछ अच्छे फैसले लेने में कामयाब होंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में तेजी आने से कुछ दूसरे काम भी करेंगे। इस समय छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यवसाय के लिए राहत मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Shukra Aditya Yog: 9 अक्तूबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, शुक्रादित्य योग बनाएगा धनवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope Predictions 3 Lucky Zodiac Signs This Week Chances of Marriage and Business Profit
विवाह योग्यों के रिश्ते आएंगे। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ सकारात्मक बदलाव मिलेंगे। व्यापार में नए साथी जुड़ने से आपका काम आसान होगा।  किसी भी काम को करने की अगर सोच रहे है, तो किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में कारोबार के लिए यात्रा हो सकती है। हालांकि, बाजार की तेजी से लाभ होगा। ऑफिस में सीनियर और जूनियर से अच्छा साथ मिलेगा। विवाह योग्यों के रिश्ते आएंगे।

Venus Transit 2025: 09 अक्तूबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए मेष राशि वालों पर कैसा होगा असर
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed