फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 09 October 2025 in Leo Know Impact On Aries Zodiac Signs

Venus Transit 2025: 09 अक्तूबर को शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए मेष राशि वालों पर कैसा होगा असर

Sun, 05 Oct 2025 03:30 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Oct 2025 03:30 PM IST
सार

Venus Transit 2025: मेष राशि वालों के लिए धन, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारग ग्रह शुक्र देव आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। 09 अक्तूबर 2025 को शुक्र का कन्या राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Venus Transit 09 October 2025 in Leo Know Impact On Aries Zodiac Signs
शुक्र गोचर 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। यह एक राशि में करीब 23 से 30 दिनों तक रहते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं और धन के कारक ग्रह शुक्र 09 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 38 मिनट सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में शुक्र नीच के होते हैं। शुक्रदेव इस राशि में 02 नवंबर 2025 तक रहेंगे फिर इसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। शुक्र के नीच राशि में गोचर करने से इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन बुध जो शुक्र के साथ मित्रता का संबंध रखते हैं उसी समय बुध अपनी उच्च राशि में रहेंगे। शुक्र ग्रह 02 नवंबर तक कमजोर अवस्था में रहेंगे जिससे इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र के 09 अक्तूबर को कन्या राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


मेष राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए धन, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारग ग्रह शुक्र देव आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं। 09 अक्तूबर 2025 को शुक्र का कन्या राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली के छठे भाव में शुक्र के गोचर का अच्छा प्रभाव नहीं माना जाता है। साथ ही शुक्र अपनी नीच राशि में रहेंगे जिसका प्रतिकूल प्रभाव भी मेष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। शुक्र के गोचर करने से आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। इस दौरान आपके सेहत में गिरावट आ सकती है। मेष राशि वालों को सावधानी से वाहन चलाना होगा। इस दौरान आपको लापरवाही से बचना होगा। वाद-विवाद की संभावना ज्यादा है। इस दौरान आपको पारिवारिक मामलों में बहुत ही संभलकर रहना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Gajkesari Rajyoga: धनतेरस से पहले बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन राशि वालों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

Neechbhang Rajyog: शुक्र के गोचर करने से बना नीचभंग राजयोग, इन राशियों के लिए शुक्रदेव करेंगे धनवर्षा


कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed