फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: जून का पहला सप्ताह इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा खास, नौकरी-व्यापार में होगा मनचाहा लाभ

Fri, 29 May 2026 11:26 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 29 May 2026 11:26 AM IST
सार

Weekly Horoscope 31 May To 6 June 2026: जून का यह पहला सप्ताह कई लोगों के लिए तरक्की और लाभ के नए अवसरों से भरा रहेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। लेकिन कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 31 may To 6 june 2026 Saptahik Rashifal Mesh kanya Tula Meen In Hindi
Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope 31 May To 6 June 2026: जून का पहला सप्ताह कई राशियों के जीवन में नए बदलावों के संकेत लेकर आया है। इस सप्ताह कुछ जातकों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसके अलावा धन लाभ और व्यापार की योजनाएं मनचाहे परिणाम दे सकती है। लेकिन कुछ राशियों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आइए इस राशिफल को जानते हैं।

Weekly Horoscope 31 may To 6 june 2026 Saptahik Rashifal Mesh kanya Tula Meen In Hindi
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आपकी अधूरी योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में आप पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपने काम करेंगे, जिससे आप समय से पहले अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कारोबार की दृष्टि से भी सप्ताह के पूर्वार्ध का समय उत्तरार्ध के मुकाबले कहीं ज्यादा लाभप्रद होगा। इस दौरान आप किसी कारोबारी डील पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सुखद एवं कारोबार में वृद्धि का कारण बनेंगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय अतिथि के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। बहुप्रतीक्षित चीज की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा लाल पुष्प अर्पित करके करें तथा चालीसा का सात बार पाठ करें।

Weekly Horoscope 31 may To 6 june 2026 Saptahik Rashifal Mesh kanya Tula Meen In Hindi
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा आपाधापी लिए हुए है। इस सप्ताह आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन की इस सप्ताह आशा न करें तथा अपने बलबूते चीजों को निबटाने का प्रयास करें। सप्ताह का पूर्वार्ध जहां करियर और कारोबारी मामलों के लिए थोड़ा कठिनाई लिए हुए रहेगा, वहीं रिश्ते-नाते से जुड़ी कुछ समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। किसी बात को लेकर लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है।

कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में बदलाव और स्थान परिवर्तन की आशंका बनी रहेगी। सिर्फ संंबंध ही नहीं सेहत को लेकर भी इस सप्ताह आपको बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस दौरान अपना खानपान और जीवनशैली सही रखें। सप्ताह के उत्तरार्ध में शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयत्न करेगा, लेकिन आप की सूझबूझ से वह सफल नहीं हो सकेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को इग्नोर करने से बचें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 31 may To 6 june 2026 Saptahik Rashifal Mesh kanya Tula Meen In Hindi
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम बेहद सावधानी के साथ और समय पर निबटाने का प्रयास करना चाहिए। इस हफ्ते आपको आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी अप्रिय घटना के कारण आपका मन दुखी रहेगा। इस सप्ताह आप अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलें और अपव्यय से बचें अन्यथा आपको धन संबंधी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य और स्वजनों का साथ कम मिल पाएगा। ऐसे में हर कदम फूंक-फूंक कर चलना होगा और दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो कागजी काम समय पर निबटाएं और धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान असामाजिक, गैर-कानूनी तथा अनैतिक के कार्यों से दूर रहें। ऐसे लोगों के साथ न रहें जिनके गलत काम का खामियाजा आपको भी उठाना पड़ जाऐ। इस दौरान निजी जीवन में आपको कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर उठाना चाहिए। मां की सेहत को लेकर इस हफ्ते मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 31 may To 6 june 2026 Saptahik Rashifal Mesh kanya Tula Meen In Hindi
Weekly Horoscope - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके अटके हुए कार्यों में गति आएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको मनचाहा लाभ होगा। यदि आपका मार्केट में धन फंसा हुआ है तो उसकी वसूली करने के लिए यह समय उपयुक्त कहा जाएगा। छात्र वर्ग के लिए भी समय अनुकूल है। इस दौरान उनके द्वारा किए गये परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। किसी भी दिशा में प्रयास और परिश्रम करने पर आपको मनचाही सफलता मिलने के पूरे चांस हैं।

सप्ताह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान स्थाई संपत्ति के लाभ का योग संभव हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी परिवार के सदस्यों के साथ संवाद करने पर दूर होंगे। इस दिशा में आपके बड़े भाई अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति का सहयोग महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके संबंध सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ मजबूत होंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed