फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रैल महीने के पहले हफ्ते का राशिफल, इन राशि वालों के आए अच्छे दिन

Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 28 march to 3 april
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign

मेष राश‌िः इस सप्ताह आप अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगें। यह बदलाव व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तर पर हो सकते हैं। आपको नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है या फिर आप अपने काम करने के तरीके में ही कुछ रचनात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि रोमांटिक जीवन की बात की जाये तो इस सप्ताह आपके संबंध मधुर एवं मजबूत रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। अपने आप को काम या मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रखें थोड़ा बहुत समय ध्यान करने में भी लगायें। आर्थिक हालात ठीकठाक रहने की संभावना है।

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

weekly horoscope 28 march to 3 april
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign

वृष राश‌िः इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने क्रोध पर काबू में रखें। आवेश में आकर किसी भी निर्णय को न लें। हो सकता है आपका कोई बहुत ही करीबी आपके साथ असामान्य व्यवहार करे लेकिन किसी भी परिस्थिति में स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की बहसबाजी में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। सामने वाले की बातों से असहमत होते हुए भी अपने धैर्य को बनायें रखें। मनुष्य के लिये जिंदगी में कभी-कभी ऐसा समय आता है जब हर तरफ से हर कोई आपकी परीक्षा लेने में लगा रहता है। हो सकता है आपके लिये यह सप्ताह कुछ इसी तरह का हो। व्यावसायिक गतिविधियों को कुछ समय के लिये स्थिर व स्थगित ही रखें।

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

weekly horoscope 28 march to 3 april
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign

म‌िथुन राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये परेशानियों भरा हो सकता है। हो सकता जहां भी आप हाथ डालें वहां निराशा हाथ लगे। विशेषकर व्यवसायी जातक सचेत रहें और किसी भी प्रकार का निवेश करने से फिलहाल बचें। कार्यस्थल पर भी आपको अपनी साख बचाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह अापके खर्च बढ़ने की संभावना है। अपने साथी को अपने हालातों से अवगत कराते रहें इससे आपके आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी व आप पर आपके साथी का विश्वास भी बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिये थोड़ा समय ध्यान करने में लगायें। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

weekly horoscope 28 march to 3 april
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

कर्क राश‌िः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तता वाला साबित हो सकता है। कामकाज के दबाव के चलते परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है। कड़ी मेहनत व रचनात्मक ढंग से निश्चित समयावधि पर कार्य को अंजाम देकर आप अपनी छवि बेहतर बना सकते हैं। हो सकता है कुछ नई जिम्मेदारियां भी कार्यस्थल पर आपको मिलें। लेकिन अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें तो बेहतर होगा। हालांकि आपके प्रियजन आपकी व्यस्तता को समझ सकते हैं लेकिन ऐसे समय में आप उनके लिये समय निकाल पाते हैं तो उन्हें अहसास होता है कि आपको उनकी कितनी फिक्र है।

विज्ञापन

मार्च का अंत‌िम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राश‌ि वालों के ल‌िए

weekly horoscope 28 march to 3 april
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign

स‌िंह राश‌िः अंत भला तो सब भला इस सप्ताह यह कहावत आपके लिये सार्थक हो सकती है। शुरुआत में आपको लग सकता है परिणाम अपेक्षाकृत नहीं मिल रहे। व्यक्तिगत या व्यावसायिक स्तर पर आप एक स्थिरता भी महसूस कर सकते हैं। लेकिन प्रयासरत रहें सप्ताहांत पर आपको अपनी मेहनत के बहुत ही सकारात्मक और बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि अपने प्रेमजीवन में आपने हाल ही में धोखा खाया है और नये साथी की तलाश में हैं तो हर कदम सावधानी से आगे बढ़ाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सबकुछ भुलाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed