{"_id":"56f63ebf4f1c1b4c15f14d48","slug":"weekly-horoscope-28-march-to-3-april","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अप्रैल महीने के पहले हफ्ते का राशिफल, इन राशि वालों के आए अच्छे दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
अप्रैल महीने के पहले हफ्ते का राशिफल, इन राशि वालों के आए अच्छे दिन
Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
मेष राशि
- फोटो : aries sign
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेष राशिः इस सप्ताह आप अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगें। यह बदलाव व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों स्तर पर हो सकते हैं। आपको नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है या फिर आप अपने काम करने के तरीके में ही कुछ रचनात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस दौरान कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि रोमांटिक जीवन की बात की जाये तो इस सप्ताह आपके संबंध मधुर एवं मजबूत रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहें। अपने आप को काम या मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रखें थोड़ा बहुत समय ध्यान करने में भी लगायें। आर्थिक हालात ठीकठाक रहने की संभावना है।
मार्च का अंतिम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राशि वालों के लिए
2 of 12
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशिः इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेषकर अपने क्रोध पर काबू में रखें। आवेश में आकर किसी भी निर्णय को न लें। हो सकता है आपका कोई बहुत ही करीबी आपके साथ असामान्य व्यवहार करे लेकिन किसी भी परिस्थिति में स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की बहसबाजी में न ही पड़ें तो बेहतर रहेगा। सामने वाले की बातों से असहमत होते हुए भी अपने धैर्य को बनायें रखें। मनुष्य के लिये जिंदगी में कभी-कभी ऐसा समय आता है जब हर तरफ से हर कोई आपकी परीक्षा लेने में लगा रहता है। हो सकता है आपके लिये यह सप्ताह कुछ इसी तरह का हो। व्यावसायिक गतिविधियों को कुछ समय के लिये स्थिर व स्थगित ही रखें।
मार्च का अंतिम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राशि वालों के लिए
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशिः यह सप्ताह आपके लिये परेशानियों भरा हो सकता है। हो सकता जहां भी आप हाथ डालें वहां निराशा हाथ लगे। विशेषकर व्यवसायी जातक सचेत रहें और किसी भी प्रकार का निवेश करने से फिलहाल बचें। कार्यस्थल पर भी आपको अपनी साख बचाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह अापके खर्च बढ़ने की संभावना है। अपने साथी को अपने हालातों से अवगत कराते रहें इससे आपके आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी व आप पर आपके साथी का विश्वास भी बढ़ेगा। मानसिक शांति के लिये थोड़ा समय ध्यान करने में लगायें। सप्ताहांत तक हालात सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च का अंतिम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राशि वालों के लिए
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः यह सप्ताह आपके लिये काफी व्यस्तता वाला साबित हो सकता है। कामकाज के दबाव के चलते परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है। कड़ी मेहनत व रचनात्मक ढंग से निश्चित समयावधि पर कार्य को अंजाम देकर आप अपनी छवि बेहतर बना सकते हैं। हो सकता है कुछ नई जिम्मेदारियां भी कार्यस्थल पर आपको मिलें। लेकिन अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर रखें तो बेहतर होगा। हालांकि आपके प्रियजन आपकी व्यस्तता को समझ सकते हैं लेकिन ऐसे समय में आप उनके लिये समय निकाल पाते हैं तो उन्हें अहसास होता है कि आपको उनकी कितनी फिक्र है।
विज्ञापन
मार्च का अंतिम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहना वाला है इन 7 राशि वालों के लिए
5 of 12
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशिः अंत भला तो सब भला इस सप्ताह यह कहावत आपके लिये सार्थक हो सकती है। शुरुआत में आपको लग सकता है परिणाम अपेक्षाकृत नहीं मिल रहे। व्यक्तिगत या व्यावसायिक स्तर पर आप एक स्थिरता भी महसूस कर सकते हैं। लेकिन प्रयासरत रहें सप्ताहांत पर आपको अपनी मेहनत के बहुत ही सकारात्मक और बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि अपने प्रेमजीवन में आपने हाल ही में धोखा खाया है और नये साथी की तलाश में हैं तो हर कदम सावधानी से आगे बढ़ाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, सबकुछ भुलाकर अपने लक्ष्य पर फोकस करें अन्यथा मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।