फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना: मार्च के चौथे सप्ताह (22 से 28 मार्च) में इस दिन रहें जरा बचके...

Sun, 21 Mar 2021 10:10 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 21 Mar 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 22 march to 28 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


अपने कर्मठ व्यक्तित्व एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। पारिवारिक मतभेद समाप्त होगा फिर भी किसी न किसी कारण से मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 22 march to 28 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। हर कार्य तथा निर्णय सावधानीपूर्वक करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ धन भी आएगा विलासितापूर्ण वस्तुओं पर खर्च भी करेंगे। महिलाओं के लिए सप्ताह अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, दुर्घटना से बचें। 26 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 22 march to 28 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि-
सप्ताह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा।मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले भी बाहर ही सुलझाएं। सप्ताह के मध्य आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। शीर्ष अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 22 march to 28 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि-
सप्ताह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। मित्रों अथवा सम्बंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया सुधार सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगा। सम्मान वृद्धि होगी। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। 22 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 22 march to 28 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि-
सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों के साथ होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को बेहतरीन सफलता प्राप्ति के योग। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। 28 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed