फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saptahik Rashifal (22- 28 September): इस चार राशि वालों के जीवन में होंगे नए बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 21 Sep 2025 04:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 21 Sep 2025 04:18 PM IST
सार

Saptahik Rashifal 22- 28 September 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 22- 28 September 2025 saptahik rashifal Mesh tula Kumbh in hindi
साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 सितंबर 2025 - फोटो : amar ujala
Weekly Horoscope (22- 28 September): सितंबर माह का अंतिम सप्ताह शुरू होने वाला है और इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।


इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ संदेश लेकर आएगी, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। वहीं कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से काम लेकर सावधानी बरतनी होगी, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके। आइए, विस्तार से जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि पर ग्रहों का क्या प्रभाव पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि आप अपने जीवन में आने वाले उतार-चढ़ावों को समझदारी से संभाल सकें।
Weekly Horoscope 22- 28 September 2025 saptahik rashifal Mesh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने आवश्यक कार्यों को करने या न करने को लेकर कन्फ्यूज रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों अपने कामकाज को दूसरों के भरोसे करने की भूल न करें अन्यथा उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरे मनोयोग से कार्य करें तथा उसे समय पर खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों से भी खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में स्थिति संतोषजनक रहेगी। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। यह समय सेहत की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर लापरवाही न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए अति भावुकता से बचना होगा। प्रेम संबंध में कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपको सामाजिक बदनामी या फिर बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ी। 
उपाय : प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर हनुमत उपासना करें तथा 'ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र का जप करें।

Weekly Horoscope 22- 28 September 2025 saptahik rashifal Mesh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपके मन में एक अनजान सा भय या फिर कहें चिंता बनी रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस सप्ताह आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बड़ा बदलाव हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। व्यवसाय में आय के मुकाबले व्यय ज्यादा रहेगा। जिसके चलते आर्थिक असंतुलन बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ पाने कठिन मेहनत और प्रयास करना होगा। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचना चाहिए तथा कागजी काम सावधानी के साथ करना चाहिए। पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपका वैवाहिक जीवन एक बार फिर सामान्य हो जाएगा। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 22- 28 September 2025 saptahik rashifal Mesh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी वाणी और व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो जाएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का प्रेम, स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है या फिर विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कमजोर होंगे। उनकी चालें विफल होंगी। सीनियर आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के मध्य में रुके हुए कुछ महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न होने की संभावना है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपकी आय के स्रोत में वृद्धि होगी। जमापूंजी धन में वृद्धि होने की संभावना है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री होगी।  परिवार के सदस्यों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Weekly Horoscope 22- 28 September 2025 saptahik rashifal Mesh tula Kumbh in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी कभी गम लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी अड़चनों को झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपके प्रियजनों का व्यवहार थोड़ा रूखा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत कम सहयोग मिलेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को बजाय हताश या निराश होने के धैर्य और विवेक से काम लेना उचित रहेगा। कर्क राशि के जातकों को पूरे सप्ताह वाणी और व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की कोशिश करना चाहिए और लोगों के साथ अधिक तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। कर्क राशि के जातकों को नशे से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में चोट लगने की आशंका रहेगी। इस दौरान अपने काम सावधानी से करें और वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं। कर्क राशि के सामने इस दौरान अचानक से कोई बड़ा खर्च आ सकता है। हालांकि यह खर्च किसी अच्छे कार्य में होगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और मर्यादा बनाए रखें। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed