फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Love Rashifal: नवरात्रि के पहले दिन किन राशियों की लव लाइफ रहेगी शानदार? पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Sun, 21 Sep 2025 04:11 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 21 Sep 2025 04:11 PM IST
सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।

विज्ञापन
aaj ka love rashifal today love horoscope 22 september 2025 for all zodiac sign in hindi
लव राशिफल - फोटो : Amar Ujala

Love Horoscope 22 September in Hindi:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।



यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।


ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Plant: क्या एक साथ लगा सकते हैं तुलसी और शमी का पौधा? जानें इसके शुभ और अशुभ प्रभाव
aaj ka love rashifal today love horoscope 22 september 2025 for all zodiac sign in hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): नवरात्रि का पहला दिन आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। पार्टनर के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा और आप उनके साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें, वरना दिनभर मनमुटाव रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Navratri 2025: नवरात्रि पर इन 6 वास्तु नियमों का नहीं किया पालन, फिर अधूरी रह जाएगी देवी उपासना
aaj ka love rashifal today love horoscope 22 september 2025 for all zodiac sign in hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन रोमांस और रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। आप अपने साथी को कोई खास सरप्राइज दे सकते हैं, जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा के साथ नयापन देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी दिलचस्प व्यक्ति से हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka love rashifal today love horoscope 22 september 2025 for all zodiac sign in hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप भावनात्मक रूप से अपने साथी के करीब महसूस करेंगे। घर पर साथ में समय बिताना आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। दिल की बातें साझा करने से आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ता गहरा होगा।

 
विज्ञापन
aaj ka love rashifal today love horoscope 22 september 2025 for all zodiac sign in hindi
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपकी संवाद शैली बहुत प्रभावशाली रहेगी। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए दिन उत्तम है। कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। साथी के साथ छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed