साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (3 से 9 जून): धन और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिफल
आपके राशिस्वामी मंगल पराक्रम भाव में राहू और बुध के साथ युति बना रहे हैं। सूर्य धनभाव में विराजमान हैं। लाभ भाव के स्वामी शनि वक्री होकर केतु के साथ भाग्य भाव में युति से हैं। अष्टम स्थान से धन भाव पर वक्री गुरु की दृष्टि है। धनभाव के स्वामी शुक्र आपकी राशि में हैं। आपके मेहनत से यह सप्ताह आपके लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। इस समय उच्च अधिकारियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है और आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को आर्थिक मामले में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। यदि कोई लंबित पदोन्नति का मामला है तो नए सिरे से अधिकारीयों से फिर से बात करें। इस समय आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। कार्य के प्रति एकाग्रता बनाये रखें। बाहरी गतिविधियाँ आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगी। रूटीन जैसा एकरस वाली जीवन-शैली में बंधे रहना और हमेशा चिंता करना बिलकुल छोड़ दें। कार्यस्थान में अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। साथ काम करने वाले लोग सहयोग करते हुए दिखेंगे। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। हाँ, भावनाओं पर नियंत्रण जरुरी है, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
वृषभ राशिफल
आपका राशिस्वामी शुक्र बारहवें भाव में हैं। लाभेश गुरु महाराज सप्तम भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। बुध, राहू और मंगल आपके धनभाव में हैं। आपकी राशि में सूर्य उपस्थित हैं। चन्द्रमा आपकी राशि में ही स्थित है अतः इस सप्ताह की शुरूआत में आपके हर कार्य में एकाग्रता एवं जागरूकता बढ़ेगी। आप अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर करियर पथ पर प्रगति करेंगे। वाणिज्य-व्यापार में कोई कानूनी उलझन सामने आ सकती है। साझेदारों के साथ किसी मामले को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस आ सकता है अथवा आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस अवधि में पैसे और वित्त के मामलों में बदलाव संभव है। लेकिन चूँकि धन का स्वामी बुध धन भाव में ही है, आर्थिक स्थिति संतोषजनक रह सकती है। इस अवधि के दौरान धन का संचय होगा। आप लोग बौद्धिक कार्यों को करने में भी बहुत अच्छे रहेंगे। इस अवधि के दौरान आप कई लोगों को रोज़गार प्रदान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आप कई साहसिक फैसले करने में सक्षम रहेंगे जिससे वाणिज्य-व्यापार में नयापन बरकरार रहेगा। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, बेहतर हो कि केवल काम की बात करें।
मिथुन राशिफल
आपका राशिस्वामी बुध, राहू और लाभेश मंगल आपकी राशि में ही उपस्थित हैं। धनेश चन्द्रमा आपके व्यय भाव से पराक्रम भाव तक गोचर करेंगे। इस सप्ताह किसी भी प्रकार का विवाद आपके पक्ष में समाप्त होगा और शत्रु इस समय टिक नहीं पाएंगे आपके सामने। पराक्रम बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। राज्य और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। फिर भी सब अच्छाइयों के बावजूद अपने साझेदारों से व्यवहार करते समय सतर्कता बरतें। सप्ताह का आरंभ वित्तीय मामलों में संतोषप्रद रहेगा और उसके बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। लेकिन सप्ताह के अंतिम में स्थिति में फिर से अचानक परिवर्तन हो सकता है लेकिन कुछ समय के लिए क्योंकि इस दौरान अचानक धन व्यय करने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संभव है आपके मन में अपनी नौकरी में बदलाव की प्रबल इच्छा रह सकती है। आप इस समय नई नौकरी ढूंढ तो सकते हैं पर तत्काल ज्वाइन नहीं करें तो अच्छा होगा। सप्ताह के आपके लिए इस मामले में कुछ कठिन सिद्ध हो सकते हैं। आपके कार्यों की सफलता को लेकर अंगुली उठाई जा सकती है। कार्यक्षेत्र में अर्जित यश पर आरोप-प्रत्यारोप भी लग सकते हैं। आप किसी बात की परवाह ना करते हुए उचित समय का इंतजार करें।
कर्क राशिफल
इस सप्ताह आपके राशिस्वामी चन्द्रमा का गोचर आपके लाभ भाव से लेकर धनभाव तक रहेगा। धनभाव के स्वामी सूर्य लाभभाव में विराजमान हैं। लाभभाव के स्वामी शुक्र आपके कर्मभाव से गोचर कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत तो आनंददायक रहेगी क्योंकि चन्द्रमा ग्यारहवें भाव में है इस अवधि के दौरान कुछ ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती दिखाई देती हैं, जब किसी न किसी कारण से आप व्यय को नियंत्रित कर पाने के प्रयास में दिमाग खपाते नजर आएंगे। काफी दिनों से लंबित कोई काम पूर्ण होगा, जो आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि कर सकता है। अभी आपको बचत के लिए भी सक्रिय रहना चाहिए। इस अवधि में दूरदराज या विदेश की व्यवसायिक संस्थाओं से आपके अनुबंध पूरे होने की संभावनाएं बन रही है। वाणिज्य-व्यापार के नए समझौते करने के लिये भी यह समय अनुकुल है। इस अवधि में बडी योजनाओं को शुरु करने का मन बना सकते हैं यदि आपने जमीनी काम पहले कर लिया है, वो भी साहस और जोखिम के साथ। इस अवधि के शुभ फल पाने के लिये आप सकारात्मक भाव बनाये रखें। खुद पर विश्वास रख आगे बढते रहें। बौद्धिक कार्यो में बाधाएं आने की संभावनाएं बन रही है। प्राप्ति की दृष्टि से यात्रायें सुखद होंगी।