फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ से पहले शनि-चंद्रमा बनाएंगे विष योग, इन 3 राशियों की जेब पर पड़ सकता है असर

Sat, 27 Sep 2025 09:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 09:06 PM IST
सार

Vish Yog 2025: 6 अक्तूबर 2025 को मीन राशि में शनि-चंद्रमा का विष योग बन रहा है, जो करवा चौथ (10 अक्तूबर) से ठीक पहले प्रभाव डालेगा। इसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। इस योग से आर्थिक असंतुलन, अचानक खर्च और पारिवारिक तनाव की स्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
Vish Yog 2025 Saturn-Moon Combination Before Karwa Chauth May Increase Expenses for These 3 Zodiac Signs
चंद्रमा-शनि की युति से विष योग - फोटो : अमर उजाला

Shani Chandrama Vish Yog 2025: इस साल करवा चौथ का त्योहार 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा, लेकिन उससे ठीक पहले 6 अक्तूबर को मीन राशि में शनि और चंद्रमा का दुर्लभ संयोग बनकर विष योग तैयार करेगा। ज्योतिषियों का मानना है कि यह योग सामान्य ग्रह योगों से अलग है और इसे अशुभ माना जाता है। खासकर त्योहार के इस मौसम में इसका असर आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर महसूस हो सकता है। शनि और चंद्रमा के इस संयोग से वित्तीय मामलों में अनियंत्रित खर्च या अप्रत्याशित समस्याएं सामने आ सकती हैं।


October 2025 Horoscope: इन तीन राशियों को इस महीने मिलेगा आर्थिक लाभ और सफलता, पढ़ें अक्तूबर माह का राशिफल
विशेष रूप से तीन राशियों के लिए यह योग चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ज्योतिषविदों के अनुसार इन राशियों के लोगों को इस समय खर्चों और निवेशों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। वहीं व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंधों में भी थोड़ा तनाव या असंतुलन नजर आ सकता है। हालांकि सही योजना और सतर्कता के साथ इस समय का सामना किया जा सकता है और विष योग का असर कम किया जा सकता है।
Saptahik Rashifal (29 September-05 October): कैसा रहने वाला है अक्तूबर का पहला सप्ताह? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Trending Videos
Vish Yog 2025 Saturn-Moon Combination Before Karwa Chauth May Increase Expenses for These 3 Zodiac Signs
अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ेगा। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों की कुंडली के 12वें भाव में बनने वाला यह विष योग आर्थिक दृष्टि से कुछ चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे वित्तीय स्थिति पर दबाव पड़ेगा। विशेषकर साझेदारी वाले व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, इसलिए इस समय कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव रह सकता है। पैसों से जुड़े किसी भी मामले में जल्दबाज़ी न करें और जोखिम भरे कदमों से दूर रहें। शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने की कोशिश आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। साथ ही, किसी साजिश या गलतफहमी का शिकार होने की संभावना भी है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Vish Yog 2025 Saturn-Moon Combination Before Karwa Chauth May Increase Expenses for These 3 Zodiac Signs
अगर आप किसी नई योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें और परिस्थितियों को स्पष्ट रूप से समझें। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों की कुंडली के अष्टम भाव में बन रहा यह विष योग स्वास्थ्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है, जिस पर इलाज या स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकता है। धन की बर्बादी अनावश्यक चिकित्सा या अप्रत्याशित स्थितियों में हो सकती है। इसके अलावा, किसी नज़दीकी व्यक्ति द्वारा आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाने या आपके खिलाफ साजिश रचने की संभावना भी है। निवेश के मामलों में यह समय बिल्कुल उपयुक्त नहीं है।  किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। अगर आप किसी नई योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें और परिस्थितियों को स्पष्ट रूप से समझें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vish Yog 2025 Saturn-Moon Combination Before Karwa Chauth May Increase Expenses for These 3 Zodiac Signs
अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
इस साल शनि और चंद्रमा का विष योग सीधे आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए इस अवधि में आपको विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें।  किसी को उधार देना या किसी से पैसे लेना, दोनों ही स्थितियाँ बाद में परेशानी बढ़ा सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन पर भी इस योग का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए पार्टनर की सेहत और मनोस्थिति का ध्यान रखें। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। साथ ही अजनबियों या कम जान-पहचान वाले लोगों पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें, वरना धोखाधड़ी की स्थिति बन सकती है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed