Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या राशिफल 19 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा

Sat, 18 Jan 2020 05:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
virgo horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
कन्या राशि

कन्या दैनिक राशिफल- 19 जनवरी 2020


अपने मित्रों के साथ वक्त बिताएंगे आज की शाम मित्रों के नाम रहेगी इसलिए आज आप काफी खुश रहेंगे धन संचित करने में सफलता मिलेगी कोई ऐसा कार्य आपके हाथ लगेगा जिसमें आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है और वे दांपत्य जीवन में भी तनाव को महसूस करेंगे जिससे आप दोनों के मध्य कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए इन समस्याओं से दूर रहने का प्रयास करें। काम के सिलसिले में आपको मिले जुले परिणाम हासिल होंगे।

Trending Videos
virgo horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
कन्या राशि
  • कन्या राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर

24 जनवरी को शनि स्वयं की राशि में आ जाएंगे। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलते हैं जिसकी वजह से लोगों के जीवन में शनि का प्रभाव काफी दिनों तक रहता है। शनि मकर राशि के स्वामी हैं। शनि 19 साल में सिर्फ एक बार अपनी राशि में आते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती का नया दौर शुरू होगा। शनि के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा। 
 

  • साल 2020 में कन्या राशि पर शनि की साढ़ेसाती
  • नए वर्ष में कन्या राशि वालों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या का कोई प्रभाव नहीं होगा। 
virgo horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
शनि गोचर 2020 का कन्या राशि पर प्रभाव 
शनि गोचर 2020 के अनुसार व्यापार को लेकर इस वर्ष कुछ भ्रम सा बना रहेगा और नये कार्य को लेकर भी कशमकश बनी रहेगी। कर्मचारियों के बीच मतभेद भी हो सकता हैं। कोई पुराना सरकारी कार्य अटका हुआ था वह भी इस वर्ष पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
virgo horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
rashifal 2020 - फोटो : astrology 2020
  • कन्या राशिफल 2020
कन्या राशि वालों के लिए वर्ष कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला है, आपके लिए ये वर्ष सामाजिक दायित्व की पूर्ति के लिए जाना जाएगा। मान सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यापारिक वर्ग के लिए यह वर्ष वरदान की तरह मकान वाहन का सुख प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम की बुद्धि होगी। ध्यान रखें पढ़े-लिखे लोग आपके शत्रु बन सकते हैं, इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्यक्षेत्र में अपने उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। व्यापारियों के लिए भी साल बेहतरीन रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपनी उर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए प्रतियोगिता में बैठे सफलता की संभावना अधिक है। महिलाओं के लिए भी यह वर्ष बेहतरीन रहेगा किंतु ध्यान रहे आपकी कामयाबी से आपके अपने ही लोग ईर्ष्या करेंगे लगेंगे, जिससे मानसिक पीड़ा बढ़ सकती है लेकिन आप अपना ध्यान भटकने न दें क्योंकि,आपकी सफलता का ग्राफ 85 प्रतिशत से ऊपर रहेगा।

जनवरी- गोचर ग्रहों में बेहतरीन सुधार, ग्रहयोग यात्रा-देशाटन का लाभ कराएंगे, विषम परिस्थितियों से भी छुटकारा मिलेगा।

फरवरी- कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन, पद और गरिमा की वृद्धि तो होगी ही सोची समझी रणनीति भी कारगर रहेगी।

मार्च-  सफलताओं का दौर चलता रहेगा, विद्यार्थी पर के लिए परीक्षा की दृष्टि से समय उत्तम, नए अनुबंध प्राप्ति के योग।

अप्रैल- उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे, चुनावसंबंधी कार्यों में कामयाबी, विवाहसंबंधी वार्ता सफल रहेगी, नौकरी में उन्न्नति।

मई- मानसिक तनाव के बावजूद कार्य-व्यापार का विस्तार, माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मित्रों-संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

जून- कोर्ट कचहरी के मामले से बाहर निकलें तो बेहतर रहेगा, गुप्त शत्रुओं से बचें, यात्रा-देशाटन का लाभ, संतान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन
virgo horoscope in hindi 19 january and impact of saturn transit 2020 horoscope 2020
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
जुलाई- पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव से उलझने बढ़ेगी, आपसी रंजिश को बढ़ावा ना दें अपना सामान चोरी होने से बचाएं।

अगस्त- संतान संबंधी कुछ चिंता परेशान करेगी। कार्य में मन लगाएं शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के योग। विदेशी मित्रों से लाभ।

सितंबर- षडयंत्र का शिकार होने से बचें, जिद-आवेश पर नियंत्रण रखें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। कार्य विस्तार होगा।

अक्टूबर- गोचर-ग्रहों में सुधार से विषम परिस्थितियों पर नियंत्रण, यात्रा-देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा, मकान वाहन खरीदने का योग।

नवंबर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शीघ्रता से किसी पर भरोसा न करें, निर्णय सावधानीपूर्वक करें, धनाढ्य व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ।

दिसंबर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, महंगी एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक व्यय होगा, विदेश यात्रा एवं तीर्थाटन के योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed