Virgo Horoscope 2025 September to December: कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, जो बुद्धिमत्ता, विश्लेषणात्मकता और पूर्णतावाद का प्रतीक है। कन्या राशि के जातक मेहनती, व्यवस्थित और सेवा भावना से युक्त होते हैं। आपका दृष्टिकोण जीवन के प्रति व्यावहारिक और तार्किक होता है, लेकिन कभी-कभी अति आलोचना या चिंता आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है, जिस कारण आप सबसे अलग दिखते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है और इनपर वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। ऐसे में बुध की विशेष कृपा से कन्या राशि वालों का सितंबर से दिसंबर तक का समय कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
Virgo Horoscope 2025: कन्या राशि के लिए कैसे रहेंगे ये चार महीने, पढ़ें सितंबर से दिसंबर तक का राशिफल
Virgo Horoscope 2025 September to December: कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि है, जो बुद्धिमत्ता, विश्लेषणात्मकता और पूर्णतावाद का प्रतीक है। कन्या राशि के जातक मेहनती, व्यवस्थित और सेवा भावना से युक्त होते हैं। आपका दृष्टिकोण जीवन के प्रति व्यावहारिक और तार्किक होता है, लेकिन कभी-कभी अति आलोचना या चिंता आपको परेशान कर सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2025: शुभ समाचार और मेहनत का माह
मूल राशिफल:
कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ अच्छी खबर लेकर के आ सकता है। काफी समय से आपका रुका हुआ काम अब पूरा हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यात्राएं होंगी और मित्रों के साथ मौज मस्ती करने के लिए घूमने जा सकते हैं। करियर को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे लेकिन आपको अच्छी नौकरी भी प्राप्त हो जाएगी। आप बहुत परिश्रम कर रहे हैं जिसका फल भी आपको प्राप्त होगा। अपनी महत्वाकांक्षा पर नियंत्रण रखें। अपने धन को फालतू के कार्यों में खर्च न करें। अपनी सोच सकारात्मक रखें। परिवार के सदस्यों के साथ सहयोग बनाना होगा। मांगलिक आयोजन हो सकता है। भाई बहन आपके सहयोग करेंगे। संपत्ति खरीदनी है तो यह महीना बहुत अच्छा है। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में चयन हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। शत्रुओं के गुप्त षड्यंत्र के लिए आपको तैयार रहना होगा। पति-पत्नी के बीच मधुरता बढ़ेगी।
विस्तार
सितंबर 2025 में, बुध और गुरु की अनुकूल स्थिति आपके लिए शुभ समाचार और प्रगति का माहौल बनाएगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे, और आपकी मेहनत रंग लाएगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, और मित्रों के साथ यात्राएं आपको तरोताजा करेंगी। करियर में कुछ चिंताएं रहेंगी, लेकिन नौकरी के नए अवसर आपके दरवाजे खटखटाएंगे। आर्थिक रूप से, फिजूलखर्ची से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। परिवार में मांगलिक आयोजन से खुशी का माहौल रहेगा, और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति खरीदने के लिए यह समय अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग आपके लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कुछ चिंताएं रहेंगी, और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
- बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार को हरे मूंग का दान करें।
- शत्रुओं से बचाव के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- करियर और पढ़ाई में सफलता के लिए बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
- परिवार में सौहार्द के लिए रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
अक्तूबर 2025: सुख और शांति का माह
मूल राशिफल:
कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना सुख शांति दायक रहेगा। महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। अपनी आवश्यकताओं को आपको सीमित करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना अच्छा है। परिश्रम करते रहें। आलस ना करें। नकारात्मक सोच का त्याग करें। महीने के अंत में आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सदस्यों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। अत्यधिक तर्क वितर्क से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को जो कुछ भी कहे सोच समझकर कहें।
आर्थिक मामलों में योजना बनाकर कार्य करें। आपकी जमा पूंजी अच्छे कार्यों में खर्च होगी। भाई बहनों की उन्नति में आप धन का सहयोग भी करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से विशेष परेशानी नहीं आएगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन लगाना चाहिए। दूसरे फालतू कामों में समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए। शत्रुओं की पराजय होगी। आप अपनी पत्नी को कहीं बाहर घूमने के लिए लेकर के जा सकते हैं।