25 मार्च 2020 से नया हिंदू नववर्ष आरंभ होने जा रहा है। चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना माना जाता है। नया विक्रम संवत 2027 को प्रमादी विक्रम के नाम से जाना जाएगा। इस संवतसर का राजा बुध और मंत्री चंद्रमा होंगे। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही वासंती नवरात्र की शुरुआत भी होगी। नववर्ष का आरंभ बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र और मीन राशिगत चंद्रमा के गोचर के समय में हो रहा है जिससे देश के साथ कई राशियों के जातकों के लिए यह नया विक्रम संवत काफी सुखद रहने वाला रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए विक्रम संवत 2077 क्या लेकर आ रहा इसका ज्योतिष विश्लेषण इस प्रकार है।
विक्रम संवत 2077 और मेष वार्षिक राशिफल: नौकरी और विवाह के मामले में शुभ रहेगा साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवत्सर के आरंभ से ही आपके राशि स्वामी मंगल उच्चराशिगत होकर दशम कर्म भाव में बैठे हैं और साथ में शनिदेव भी विराजमान है कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह योग शुभ कहा जा सकता है।
परिवार
माता पिता के स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा अतः इसका ध्यान रखें। पराक्रम भाव में राहु आपको अति साहसी, ऊर्जावान और उद्यमी बनाएंगे जिसके फलस्वरूप आप बड़े से बड़ा निर्णय अथवा कार्य बड़ी सहजता के साथ कर लेंगे। अत्यधिक ऊर्जा के कारण आपको ज़िद एवं आवेश से बचना चाहिए और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद ना होने पाए इसका ध्यान भी रखना चाहिए।
आरंभ से ही वृहस्पति आपके भाग्य भाव में बैठे हुए हैं जिनकी अमृत दृष्टि आपके ऊपर और आपके ज्ञान के ऊपर पड़ रही है, अतः शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता तो मिलेगी ही संतान संबंधी चिंता से मुक्ति भी मिलेगी।
विवाह
नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बनेगा और विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी।