फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 मार्च को सूर्य देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें किसे लाभ और किसे होगी हानि

Wed, 11 Mar 2020 11:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 11 Mar 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Sun Transit in Pisces 14 march 2020 know prediction of all zodiac signs
सूर्य का मीन राशि में गोचर

समस्त ग्रहों का राजा सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल 2020 तक यह इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य के गोचर को आम बोलचाल में संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसलिए मीन राशि में सूर्य के गोचर को मीन संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं आपकी चंद्र राशि पर सूर्य का प्रभाव किस तरह से पड़ेगा।

Sun Transit in Pisces 14 march 2020 know prediction of all zodiac signs
rashi

मेष राशि
विदेश यात्रा के योग बनेंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनका यह सपना पूरा हो सकता है। प्रेम संबंध के लिए परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको संभलकर रहना होगा। धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि धन लाभ के योग भी हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान करें।

Sun Transit in Pisces 14 march 2020 know prediction of all zodiac signs
rashi

वृष राशि
आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मुनाफा संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी तरह की उपलब्धि मिलेगी। वहीं समाज में भी आपका स्तर ऊंचा उठेगा और आपको समाज के गणमान्य लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर स्थापित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit in Pisces 14 march 2020 know prediction of all zodiac signs
rashi

मिथुन राशि
नौकरी-व्यापार करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। पदोन्नति भी संभव है। आपका यश और सम्मान बढ़ेगा तथा आपके आत्मबल में भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Sun Transit in Pisces 14 march 2020 know prediction of all zodiac signs
rashi

कर्क राशि
पिताजी की सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा, जिनकी वजह से उनका स्वास्थ्य कुछ पीड़ित हो सकता है लेकिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आशातीत सफलता के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा अर्थात तीर्थाटन पर भी जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed