फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2022: 24 सितंबर को शुक्र ग्रह करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Tue, 13 Sep 2022 03:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Sep 2022 03:16 PM IST
विज्ञापन
venus transit in virgo these three zodiac signs are lucky
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख,वैभव,सौंदर्य,भोग-विलासिता,विवाह और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह माने गए हैं। शुक्रदेव इस माह 24 सितंबर को सुबह करीब 8 बजकर 51 मिनट पर बुध की राशि कन्या में में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से विराजमान सूर्य देव और वक्री बुध के साथ युति बनाएंगे। इस युति से कुछ राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशि पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह के कन्या राशि में गोचर से किन राशि के जातकों पर शुभ पड़ेगा। 

 
venus transit in virgo these three zodiac signs are lucky
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह सुख और समृद्धि प्रदान करने वाले ग्रह माने जाते हैं इस कारण से हर शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत और उपाय किए जाते हैं। इस राशि के जातकों के भाग्य में परिवर्तन आने के संकेत हैं। व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना दिखाई दे रही है। शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद इस राशि के जातकों की अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने के संकेत है। सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है।

venus transit in virgo these three zodiac signs are lucky
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
आपका भाग्य प्रबल रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होने से धन का अच्छा संचय होगा। दांपत्य जीवन में साथी का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह गोचर किसी तरह के वरदान से कम नहीं होगा। कहीं से अचानक इस राशि के जातकों धन प्राप्त हो सकता है। कानूनी मामले में आपकी जीत होगी। जीवन में खुशियां आएंगी। घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in virgo these three zodiac signs are lucky
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
आने वाला दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत ही बढ़िया और सुनहरा रहेगा। हर एक मामले में आपकी जीत होगी। जिसके कारण आपका आत्मविश्वास काफी ऊंचा रहेगा। करियर में आप नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे। विदेश की यात्राएं संभव है। जमीन-जायदाद के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे। निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed