फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशि वालों की सुख-सुविधा में होगी वृद्धि

Sat, 30 Dec 2023 11:06 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 30 Dec 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit 2023 Shukra Gochar In Scorpio Impact On 12 Zodiac Signs Read Rashifal In Hindi
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र 25 दिसंबर की सुबह 06 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि की यात्रा समाप्त करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 18 जनवरी 2024 की रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Venus Transit 2023 Shukra Gochar In Scorpio Impact On 12 Zodiac Signs Read Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ने न दें। 
Venus Transit 2023 Shukra Gochar In Scorpio Impact On 12 Zodiac Signs Read Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो वह भी बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit 2023 Shukra Gochar In Scorpio Impact On 12 Zodiac Signs Read Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। रोमांस के मामलों में अस्थिरता बनी रहेगी। इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव-दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
Venus Transit 2023 Shukra Gochar In Scorpio Impact On 12 Zodiac Signs Read Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश में भी जाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। अतः योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed