फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Rahu Yuti : 12 मार्च से मेष राशि में होंगे शुक्र और राहु, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Sat, 04 Mar 2023 03:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 04 Mar 2023 03:26 PM IST
विज्ञापन
venus rahu yuti in mesh rashi from 12 march these three zodiac sign will be carefully
राहु का मेष राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

भोग और विलास के कारक ग्रह शुक्र 12 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। मंगल और शुक्र सदैव विपरीत आचरण करते हैं। एक तरफ मंगल युद्ध में सेना का जिम्मा संभालते हैं वहीं शुक्र स्त्री और भोग विलास का प्रतीक है। मेष राशि में शुक्र का स्वभाव थोड़ा उग्र हो जाता है और व्यक्ति खुलकर भोग विलास करने वाला बन जाता है। शुक्र के इस गोचर का इसलिए भी महत्व है क्योंकि मेष राशि में पहले से राहु विराजमान हैं ऐसे में भोग और काम की इच्छा में वृद्धि होगी। इस गोचर से 3 राशियों को सावधान रहना होगा। आइए समझते है कि वो 3 राशियां कौन कौन सी है। 

venus rahu yuti in mesh rashi from 12 march these three zodiac sign will be carefully
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्नेश और छठे भाव के स्वामी होते हैं। अब उनका गोचर बारहवें भाव में होगा जहां राहु विराजमान हैं। इस युति के कारण आपको अपने जीवन में कुछ अनावश्यक खर्चे दिखाई पड़ सकते हैं। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आपको यूरिन इन्फेक्शन है तो इस समय बेहद संभलकर चलना होगा। आपको इस समय यह सलाह दी जाती है कि किसी भी स्त्री के साथ कोई अनैतिक संबंध नहीं बनाएं वरना आपको कानूनी पचड़े का सामना करना पड़ सकता है। यह समय महिला जातकों के लिए भी शुभ नहीं है और उन्हें माहवारी से जुड़ी समस्या आ सकती है। 
venus rahu yuti in mesh rashi from 12 march these three zodiac sign will be carefully
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर आपके अष्टम भाव में ही गोचर करने वाले हैं। इस भाव में शुक्र और राहु की युति किसी भी लिहाज से अनुकूल नहीं कही जा सकती है। इस समय वैवाहिक जीवन में तनाव के संकेत दिखाई दे रहे है। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से आपको बचना होगा। इस समय आपको गुप्त रोग या पाइल्स जैसी बीमारी से सावधान रहना होगा। अपने खान पान पर आपको काबू करना होगा। आपको अपनी यौन इच्छा पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पत्नी या किसी परायी स्त्री के साथ जोर जबरदस्ती नहीं करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
venus rahu yuti in mesh rashi from 12 march these three zodiac sign will be carefully
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब उनका गोचर आपके छठे भाव से होगा। इस भाव में शुभ ग्रह शुक्र का गोचर आपके लिए कष्ट का कारक बन सकता है। इस गोचर काल में स्त्री की सेहत पर धन खर्च होगा। इस दौरान आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते है। सेहत के लिहाज से भी आपको इस समय सावधान रहना होगा। मधुमेह के रोगी समय समय डॉक्टर से परामर्श लेते रहे। कामकाज के सिलसिले में आपको लम्बी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी स्त्री के साथ कोई नया काम शुरू नहीं करें।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed