फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र का मंगल की राशि में गोचर, इन चार राशि वालों को मिलेंगे तरक्की के अपार मौके

Wed, 16 Oct 2024 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Oct 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
venus planet transit in sagittarius these zodiac sign will be lucky
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

सुख, वैभव, भोग-विलास और प्रेम-रोमांस के कारक ग्रह बीते 13 अक्तूबर 2024 को सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। शुक्रदेव इस राशि में 07 नवंबर तक रहेंगे, फिर इसके बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु राशि में चले जाएंगे। रोमांस के कारक ग्रह शुक्र एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम-रोमांस, संपन्नता और लग्जरी चीजों का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक लाभकारी ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में, शुभ भावों में और बलवान होते हैं व्यक्ति का जीवन खुशियों और भौतिक भोग-विलास के साथ बीतता है। शुक्र मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग हैं। 

venus planet transit in sagittarius these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। कार्यों में बेहतरीन सफलता प्राप्ति के योग हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में  लोगों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।
venus planet transit in sagittarius these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
आपकी राशि से शुक्र का गोचर चौथे भाव यानी सुख के भाव में हुआ है। शुक्रदेव आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा दिलाएंगे। वाहन की खरीदारी के सुदंर योग बन रहे हैं। 

Kundli 3rd house: जानिए कुंडली के तीसरे भाव का महत्व और सभी ग्रहों का फलादेश

Guru Vakri 2024: देवगुरु बृहस्पति हुए वक्री, किसको मिलेगा भाग्य का साथ और किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Vipreet Raj Yoga: कुंडली में क्या होता है विपरीत राजयोग ? व्यक्ति हासिल करता है सफलता के शिखर को

Astrology: कुंडली में कब-कब बनता है महाधनी योग, मिलता है अपार धन संपदा और मान-सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
venus planet transit in sagittarius these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
आपकी राशि में शुक्र का गोचर धन भाव यानी द्वितीय भाव में हो हुआ है जो आपको धन से जुड़े मामलों में अच्छी सफलता दिलाएंगे। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे जातकों को रोमांस के भरपूर अवसर मिलेंगे। आपकी रूचि रचनात्मक कार्यों में रहेगी। 
विज्ञापन
venus planet transit in sagittarius these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
आपकी राशि से शुक्र का गोचर एकादश यानी लाभ भाव में होने से शुक्र अच्छी सफलता दिलाएंगे। शिक्षा में सफलता और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और उच्चाधिकारियों से भी सहयोग के योग हैं। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed