Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके खर्च आपको परेशान करेंगे। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। किसी से कोई वादा आज ना करें, नहीं तो आपको पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट आने के कारण आपको खर्चे अधिक करने होंगे। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करना बेहतर रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसे आप कर सकते हैं।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको बिजनेस में किसी नए पार्टनर को बनाने से बचना होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपको समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपका कार्य करने में भी खूब मन लगेगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में उलझनें बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामकाज पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज दिन का तनावग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर उलझनें बनी रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कामों के पूरा होते-होते रुकने के कारण सिरदर्द बना रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, क्योंकि परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। आपको किसी दूसरे की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है।