फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2022 : सुख और ऐशोआराम देने वाले शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Thu, 16 Jun 2022 03:32 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 03:32 PM IST
विज्ञापन
Venus in Taurus Transit 2022 Know effect Of All Zodiac Signs Full Details in Hindi
venus transit 2022: विलासिता पूर्ण जीवन प्रदान करने वाले शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं - फोटो : अमर उजाला

ग्रहों में प्रमुख स्थान रखने वाले महान ग्रह शुक्र 18 जून को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। अपनी राशि में प्रवेश करते हुए ये पृथ्वी वासियों के लिए अधिक कल्याणप्रद रहेंगे। विलासिता पूर्ण जीवन प्रदान करने वाले शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं,  जबकि मीन राशि इनकी उच्चराशि तथा कन्या राशि नीच संज्ञक राशि होती है। जिन जातकों की जन्मकुंडली में ये शुभभाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो बेहतरीन सफलतादायक रहेंगे और अशुभ भाव में गोचर करते हुए भी उतने नुकसानदेय नहीं रहेंगे। सभी राशियों के लिए इनका बृषभ राशि में प्रेवश कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Venus in Taurus Transit 2022 Know effect Of All Zodiac Signs Full Details in Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग। विवाह संबंधी वार्ता पूर्ण होगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
Venus in Taurus Transit 2022 Know effect Of All Zodiac Signs Full Details in Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का शुभ प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है जो कार्य आरंभ करना चाहें जिस तरह से करना चाहें तो कर सकते हैं किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus in Taurus Transit 2022 Know effect Of All Zodiac Signs Full Details in Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के सुखद एवं अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। विलासितापूर्ण वस्तुओं तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना चाह रहे हों या विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों वह तो सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
विज्ञापन
Venus in Taurus Transit 2022 Know effect Of All Zodiac Signs Full Details in Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अच्छा ही रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed