फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे

Tue, 08 Nov 2016 04:17 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री Updated Tue, 08 Nov 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
us election prediction
अमेर‌िकी चुनाव

अमेर‌िकी चुनाव को लेकर हो रहे सर्वे में ज्यादातर आंकड़े ‌ह‌िलेरी को अगले राष्ट्रपत‌ि के रूप में द‌िख रहे हैं। सीधी बहस में भी ह‌िलेरी ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं लेक‌िन चीनी क‌िंग मंकी की भव‌िष्यवाणी सर्वे से अलग है और वह ट्रंप के जीत की ओर इशारा कर रहा है। अब जरा भारतीय ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से इस पूरे घटनाक्रम पर नजर डालें तो जो बातें सामने आ रही हैं वह अपने आपमें चौंकाने वाला है।

सर्वे से अलग है अमेर‌िकी चुनाव पर‌िणाम की भव‌िष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे

us election prediction
क्‍ल‌िंटन

मेदनी ज्योत‌िष के व‌िशेषज्ञ सच‌िन मल्होत्रा बताते हैं क‌ि ज्योतिष के दृष्टिकोण से दोनों प्रत्याशियों की जन्म कुंडली को देखें तो डोनाल्ड ट्रम्प अपनी विरोधी हिलेरी क्लिंटन पर भारी पड़ते दिख रहे हैंl हिलेरी क्लिंटन का जन्म 26 अक्टूबर 1947 को सुबह 8 बजे अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था। तुला लग्न और कुम्भ राशि में जन्मी हिलेरी की कुंडली में कई बड़े राजयोग हैं। लग्न में सूर्य, बुध और शुक्र के राजयोग ने उनको बेहद प्रसिद्धि दी है। पंचमेश शनि और दशमेश चंद्रमा के परिवर्तन योग के कारण कई वर्षों तक लॉ के क्षेत्र में उनके करियर ने उचाईयों को छुआ। योगकारक शनि और सप्तमेश मंगल के राजयोग ने उनको अपने पति राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कारण अमेरिका की प्रथम महिला होने का सौभाग्य दिलाया।

सर्वे से अलग है अमेर‌िकी चुनाव पर‌िणाम की भव‌िष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे

us election prediction
Hillary Clinton takes seven point lead over Donald Trump in latest national poll

अब सूर्य में राहु की विंशोत्तरी दशा में हिलेरी स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हैं। किन्तु सूर्य नीच राशि को होकर अंतर दशानाथ राहु के साथ 6/8 का अशुभ संबंध बना रहा है। नवांश और दशमांश कुंडली में भी राहु पाप ग्रहों से युति कर उनके राष्ट्रपति बनने के मार्ग में बाधा दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे से अलग है अमेर‌िकी चुनाव पर‌िणाम की भव‌िष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे

us election prediction
ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन

जबक‌ि डोनाल्ड ट्रंप की कुंडली पर दृष्टि डालें तो काफी रोचक स्‍थ‌ित‌ि बनती दिख रही है। 14 जनवरी 1946 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर न्यूयॉर्क शहर में जन्मे डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली बेहद दिलचस्प है। सिंह लग्न और वृश्चिक राशि की इस कुंडली में ट्रंप का जन्म पूर्णिमा को पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय हुआ था। ग्रहण योग के समय चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि ने उन्हें जहाँ एक ओर रियल-एस्टेट का बादशाह बना दिया तो वहीं दूसरी ओर एक उन्मादी व्यक्तित्व भी प्रदान किया।

विज्ञापन

सर्वे से अलग है अमेर‌िकी चुनाव पर‌िणाम की भव‌िष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे

us election prediction
फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में रहे हैं। - फोटो : Getty Images

डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली में मन के कारक चन्द्रमा और आत्मा के कारक सूर्य दोनों राहु-केतु के अक्ष में बुरी तरह पीड़ित हैं, जिस कारण वह हमेशा विवादों में फंसे रहे और अनेक बार अपमानित भी हुए। अब राहु में मंगल की विंशोत्तरी दशा में चल रहे डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के अच्छे आसार दिख रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed