{"_id":"581d9aed4f1c1b903b435e3e","slug":"us-election-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे
Tue, 08 Nov 2016 04:17 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Tue, 08 Nov 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिकी चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकी चुनाव को लेकर हो रहे सर्वे में ज्यादातर आंकड़े हिलेरी को अगले राष्ट्रपति के रूप में दिख रहे हैं। सीधी बहस में भी हिलेरी ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं लेकिन चीनी किंग मंकी की भविष्यवाणी सर्वे से अलग है और वह ट्रंप के जीत की ओर इशारा कर रहा है। अब जरा भारतीय ज्योतिष की दृष्टि से इस पूरे घटनाक्रम पर नजर डालें तो जो बातें सामने आ रही हैं वह अपने आपमें चौंकाने वाला है।
सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे
2 of 6
क्लिंटन
मेदनी ज्योतिष के विशेषज्ञ सचिन मल्होत्रा बताते हैं कि ज्योतिष के दृष्टिकोण से दोनों प्रत्याशियों की जन्म कुंडली को देखें तो डोनाल्ड ट्रम्प अपनी विरोधी हिलेरी क्लिंटन पर भारी पड़ते दिख रहे हैंl हिलेरी क्लिंटन का जन्म 26 अक्टूबर 1947 को सुबह 8 बजे अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था। तुला लग्न और कुम्भ राशि में जन्मी हिलेरी की कुंडली में कई बड़े राजयोग हैं। लग्न में सूर्य, बुध और शुक्र के राजयोग ने उनको बेहद प्रसिद्धि दी है। पंचमेश शनि और दशमेश चंद्रमा के परिवर्तन योग के कारण कई वर्षों तक लॉ के क्षेत्र में उनके करियर ने उचाईयों को छुआ। योगकारक शनि और सप्तमेश मंगल के राजयोग ने उनको अपने पति राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कारण अमेरिका की प्रथम महिला होने का सौभाग्य दिलाया।
सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे
3 of 6
Hillary Clinton takes seven point lead over Donald Trump in latest national poll
अब सूर्य में राहु की विंशोत्तरी दशा में हिलेरी स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल हैं। किन्तु सूर्य नीच राशि को होकर अंतर दशानाथ राहु के साथ 6/8 का अशुभ संबंध बना रहा है। नवांश और दशमांश कुंडली में भी राहु पाप ग्रहों से युति कर उनके राष्ट्रपति बनने के मार्ग में बाधा दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे
4 of 6
ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन
जबकि डोनाल्ड ट्रंप की कुंडली पर दृष्टि डालें तो काफी रोचक स्थिति बनती दिख रही है। 14 जनवरी 1946 को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर न्यूयॉर्क शहर में जन्मे डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली बेहद दिलचस्प है। सिंह लग्न और वृश्चिक राशि की इस कुंडली में ट्रंप का जन्म पूर्णिमा को पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय हुआ था। ग्रहण योग के समय चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि ने उन्हें जहाँ एक ओर रियल-एस्टेट का बादशाह बना दिया तो वहीं दूसरी ओर एक उन्मादी व्यक्तित्व भी प्रदान किया।
विज्ञापन
सर्वे से अलग है अमेरिकी चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी, यकीनन चौंक जाएंगे
5 of 6
फाइल फोटोः डोनाल्ड ट्रंप लगातार विवादों में रहे हैं।
- फोटो : Getty Images
डोनाल्ड ट्रम्प की कुंडली में मन के कारक चन्द्रमा और आत्मा के कारक सूर्य दोनों राहु-केतु के अक्ष में बुरी तरह पीड़ित हैं, जिस कारण वह हमेशा विवादों में फंसे रहे और अनेक बार अपमानित भी हुए। अब राहु में मंगल की विंशोत्तरी दशा में चल रहे डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के अच्छे आसार दिख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।