Trigrahi Yog In Mithun 2025: जून ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस माह त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। दरअसल, वर्तमान में बुध और गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान है। वहीं मान-सम्मान के कारक सूर्य भी 15 जून को इसी में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 15 जून 2025 को मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति आर्थिक उन्नति और करियर में सफलता हासिल करता है। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशि वालों को बिजनेस में लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Lucky Rashiyan: 15 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बन रहा है त्रिग्रही योग
Lucky Rashiyan: 15 जून 2025 को मिथुन राशि में बुध, सूर्य और गुरु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को शुभ माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपकी मेहनत और लगन आपकी समाज में अच्छी छवि बनाएगी। नौकरी कर रहे लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में मुनाफा होने पर आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि संभव है। सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। नए व्यापारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।
कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के लिए खास रहेगा। दरअसल, योग के प्रभाव से नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। यदि विवाह के मार्ग में बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। करियर-कारोबार में आपको अच्छी तरक्की मिल सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा और सकारात्मकता बढ़ेंगी। इस दौरान संतान के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। यह समय सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक रहेगा।
Surya Gochar 2025: सूर्यदेव करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जून में इस दिन से शुरू होंगे कुछ राशियों के अच्छे दिन
तुला राशि
त्रिग्रही योग के प्रभाव से आपको हर एक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य बिना विघ्न के सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। इस योग के निर्माण से जहां नौकरीपेशा जातकों को लाभ होगा, वहीं व्यापारियों की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कोर्ट के मामलों से राहत मिलती दिख रही हैं। गुरु के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। रिश्ते पहले से और मजबूत होंगी। करियर में नई राह दिखेगी।
Budhaditya Yog 2025: 15 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, बन रहा है बुधादित्य राजयोग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।