फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Transit 2025: केतु के गोचर से इन राशि वालों को साल 2026 तक मिलता रहेगा भाग्य का साथ

Mon, 09 Jun 2025 04:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Jun 2025 04:46 PM IST
सार

 Ketu Transit 2025: केतु के सिंह राशि में होने की वजह से कुछ राशि वालों के जीवन में अचानक से कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के अतिरिक्त मौके भी आ सकते हैं और यात्राओं का संयोग भी बन रहा है।

विज्ञापन
Rahu Ketu Transit 2025 Ketu In Leo Which Zodiac Signs Will Benefit
ketu gochar 2025 - फोटो : adobe stock
 Ketu Transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को अशुभ, मायावी और छाया ग्रह माना जाता है। राहु-केतु शनि के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो धीमी चाल से चलते हैं। ये एक राशि में गोचर करने के बाद करीब 18 महीनों तक रहते हैं। आपको बता दें कि केतु इस समय सिंह राशि में मौजूद हैं, जहां पर अभी-अभी मंगल देव भी आए हैं। इस तरह के सिंह राशि में मंगल और केतु की युति हुई है। केतु सिंह राशि में साल 2026 तक रहेंगे फिर इसके बाद राशि बदल लेंगे। केतु के सिंह राशि में होने की वजह से कुछ राशि वालों के जीवन में अचानक से कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलेंगे। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के अतिरिक्त मौके भी आ सकते हैं और यात्राओं का संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौ सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
Rahu Ketu Transit 2025 Ketu In Leo Which Zodiac Signs Will Benefit
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए केतु का सिंह राशि में गोचर बहुत ही सकारात्मक और शुभ साबित हो रहा है। केतु आपकी राशि से नवम भाव पर गोचर कर रहे हैं। ऐसे में जब तक केतु सिंह राशि में रहेंगे। तक तक समय-समय पर आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान बहुत से अधूरे काम जो किसी न किसी कारण से अधूरे थे वह पूरे होंगे। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। कुछ सपने पूरे हो सकते हैं। 

Shani Gochar 2025: शनि का मीन राशि में प्रवेश, जानें साल 2027 तक मिथुन राशि वालों पर कैसा रहेगा असर ?
 
Rahu Ketu Transit 2025 Ketu In Leo Which Zodiac Signs Will Benefit
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर आपके के दशम भाव यानी कर्म के भाव में हुआ है। ऐसे में आपके लिए केतु का गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं है। करियर-कारोबार के लिहाज से आने वाला समय आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होने के अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने के संकेत है। 

Lucky Rashiyan: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, बन रहा है शुभ योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Ketu Transit 2025 Ketu In Leo Which Zodiac Signs Will Benefit
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली में केतु ग्रह आपकी राशि से धन भाव में गोचर हैं। ऐसे में आपके लिए केतु का गोचर बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। एक निश्चित अंतराल पर आपको धन लाभ के मौके मिलते रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग किसी काम को लेकर बहुत परेशान चल रहे थे उनकी परेशानियां अब खत्म होंगी। तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आप अपने विचार और वाण से सभी को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होंगे। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed