फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhaditya Yog 2025: 15 जून से इन तीन राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, बन रहा है बुधादित्य राजयोग

Mon, 09 Jun 2025 03:35 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 09 Jun 2025 03:35 PM IST
सार

Budhaditya Yog 2025: 6 जून 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद 15 जून 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
Budhaditya Yog 2025 in mithun Rashi These three zodiac signs will get lots of benefits
Budhaditya Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Budhaditya Yog 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक 6 जून 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद 15 जून 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति होगी, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में बुधादित्य योग को बेहद शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमानी और साहसी बनता है। इसके अलावा जातकों को व्यापार, संवाद, नौकरी में भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। चूंकि यह राजयोग सूर्य और बुध की युति से बनता है, इसलिए जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि से लेकर उन्हें धन सुख की प्राप्ति भी होती हैं। ऐसे में मिथुन राशि में बनने वाला बुधादित्य राजयोग किन राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहेगा, आइए जानते हैं।

Budhaditya Yog 2025 in mithun Rashi These three zodiac signs will get lots of benefits
नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। मेहनत और परिश्रम का फल मिलेगा। आय के विभिन्न स्रोत मिलने की पूरी संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
बुधादित्य राजयोग से वृषभ राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बुध के प्रभाव से वृषभ राशि वालों का व्यापार आगे बढ़ेगा। आपके कई नए संपर्क भी बनेंगे। यह समय काफी फायदेमंद हो सकता है। पुरानी बातों को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वाणी की मधुरता से लोगों में अच्छी छाप छोड़ सकते हैं। इस दौरान बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स में सफलता भी मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। मेहनत और परिश्रम का फल मिलेगा। आय के विभिन्न स्रोत मिलने की पूरी संभावना है।

Budhaditya Yog 2025 in mithun Rashi These three zodiac signs will get lots of benefits
करियर में बदलाव लाने या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए और भी खास रहेगा। आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी। सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी छवि और भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी कर रहे लोगों की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है। मिथुन राशि के जातक जो नौकरी या किसी अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिलने की संभावना है। करियर में बदलाव लाने या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय शुभ साबित होगा।
Guru Asta 2025: गुरु अस्त होने पर इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगा लाभ, रिश्तें होंगे मधुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Yog 2025 in mithun Rashi These three zodiac signs will get lots of benefits
यह समय आपकी कला में निखार लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। व्यापार में यदि पहले नुकसान हुआ था, तो अब उससे उभरेंगे। आप जीवनसाथी के साथ कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। इस दौरान जो लोग भविष्य को लेकर तनाव में चल रहे थे, उन्हें नया रास्ता मिलेगा। निवेश में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कोर्ट में चल रहे पुराने मामलों का समाधान हो सकता है। यह समय आपकी कला में निखार लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Surya Gochar 2025: सूर्यदेव करेंगे मिथुन राशि में गोचर, जून में इस दिन से शुरू होंगे कुछ राशियों के अच्छे दिन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed