Trigrahi Yog 2026: 22 अगस्त 2026 को तीन प्रमुख ग्रहों के संयोग से बहुत ही खास योग का निर्माण होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले सूर्य और केतु मौजूद हैं। इस तरह से सूर्य, बुध और केतु की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। इस संयोग से कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार, धन, आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल सूर्य 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर चुके हैं जहां केतु संग युति बनी हुई और अब आने वाले 22 तारीख को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिससे एक राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं सूर्य को आत्मविश्वसास, नेतृत्व और प्रशासनिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। केतु कोआध्यात्म, वैराग्य आदि से जोड़ कर देखा जाता है। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग के निर्माण से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Trigrahi Yog 2026: सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 22 अगस्त के बाद इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:00 PM IST
सार
Trigrahi Yog 2026: 22 अगस्त को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा क्योंकि केतु पहले से ही सिंह राशि में हैं और सूर्य 17 अगस्त को प्रवेश किया था। इससे कुछ राशिवालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन