फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal: 20 मई से कन्या सहित इन दो राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव, बन रहा है त्रिएकादश योग

Fri, 16 May 2025 10:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 16 May 2025 10:44 AM IST
सार

Rashifal: 20 मई 2025 के दिन शनि मीन और सूर्य वृषभ राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में 20 मई को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर रहेंगे।

विज्ञापन
Tri Ekadash Yog 2025 date time and impact on zodiac sign know lucky Rashifal of it
Tri Ekadash Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Tri Ekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-शनि दोनों ही अपना विशेष महत्व रखते हैं। जहां सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, तो वहीं शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। सूर्य को आत्मा, सम्मान और ऊर्जा का कारक ग्रह भी माना जाता है और इनके प्रभाव से व्यक्ति के प्रभाव में वृद्धि और करियर में मनचाही सफलता मिलती है। जबकि शनि कर्म और न्याय के कारक है। वह कर्म के आधार पर जातक पर कृपा बरसाते हैं। वैसे में सूर्य-शनि में शत्रुता का भाव है। लेकिन इनके प्रभाव से बनने वाले राजयोग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है।




बता दे, 20 मई 2025 के दिन शनि मीन और सूर्य वृषभ राशि में मौजूद होंगे। ऐसे में  20 मई को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर रहेंगे। सूर्य-शनि की इस स्थिति से  त्रिएकादश योग बनेगा, जिससे कन्या सहित इन दो राशि वालों के करियर, व्यापार, जीवन और शिक्षा क्षेत्र में बदलाव आ सकता है। आइए इसके राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

Tri Ekadash Yog 2025 date time and impact on zodiac sign know lucky Rashifal of it
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
त्रिएकादश योग वृषभ राशि वालों के लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। इस राशि के जो लोग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में सुखी के पल मिलेंगे। आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। शनि के प्रभाव से विरोधी शांत होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा। 

Tri Ekadash Yog 2025 date time and impact on zodiac sign know lucky Rashifal of it
वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है। मेहनत का फल आपको मिलेगा। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। यदि व्यापारियों का धन कहीं रुका हुआ था, तो वह वापस आ सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tri Ekadash Yog 2025 date time and impact on zodiac sign know lucky Rashifal of it
सूर्य के प्रभाव से समाज में सम्मान बढ़ेगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। शेयर बाजार या निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक स्तर पर नए और अच्छे दोस्त बनेंगे। करियर में प्रगति संभव है। नए काम की शुरुआत करेंगे। सूर्य के प्रभाव से समाज में सम्मान बढ़ेगा।
 

Shani Jayanti 2025: मेष सहित इन दो राशि वालों पर शनि की साढे़साती, प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed