फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu gochar 2025: 18 मई को केतु करेंगे सिंह में प्रवेश, इन तीन राशि के लोग काम में बरतें सावधानी

Fri, 16 May 2025 10:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 16 May 2025 10:44 AM IST
सार

Ketu gochar 2025: 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर केतु राशि परिवर्तन करेंगे। वह सिंह राशि में प्रवेश करते हुए सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे।

विज्ञापन
Ketu gochar in singh rashi 2025 These three Signs Will Face Challenges
Ketu gochar in singh rashi 2025 - फोटो : adobe stock

Ketu gochar in singh rashi 2025: ज्योतिष गणना के मुताबिक 18 मई 2025 को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर केतु राशि परिवर्तन करेंगे। वह सिंह राशि में प्रवेश करते हुए सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। खास बात यह है कि इसी दिन राहु भी मीन से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में यह समय ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। बता दें, ज्योतिष में राहु को सिर और केतु को शरीर कहा जाता है। यह दोनों मुख्य रूप से अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। इनकी दृष्टि होने पर व्यक्ति को धन, करियर, बिजनेस समेत कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में केतु का सिंह राशि में आना कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जान लेते हैं।

Rahu Gochar 2025: राहु के कुंभ में गोचर से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा रहेगा असर ?

Ketu gochar in singh rashi 2025 These three Signs Will Face Challenges
Ketu gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
केतु गोचर मेष राशि वालों के तनाव को बढ़ा सकता है। पुराने काम परेशान करेंगे। घर की बातें मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। धन यदि किसी को उधार दिया था, तो मिलने में दिक्कतें आएंगी। पैसों की तंगी होने की आशंका है।

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत

Ketu gochar in singh rashi 2025 These three Signs Will Face Challenges
Ketu gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती है। आप निवेश या किसी यात्रा पर जाने से अभी बचें। काम के प्रति लापरवाही प्रभाव में कमी ला सकती है। यदि आप पहली बार कोई नया काम कर रहे हैं, तो कुछ गलतियां हो सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। रिश्तों में अनबन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu gochar in singh rashi 2025 These three Signs Will Face Challenges
Ketu gochar in singh rashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
ज्योतिष गणना के मुताबिक कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। चीजों के प्रति नकारात्मक प्रभाव रहेगा। सेहत में दिक्कतें बढ़ेंगी। यदि किसी सरकारी काम को पूरा करने में बाधा आ रही थी, तो वह अभी बनी रहेगी। ध्यान रखें आप किसी भी बिजनेस या यात्रा को करते हैं, तो अनुभवी व्यक्ति के संपर्क में रहने की आवश्यकता रहेगी। दूसरों के विवाद में बोलने से बचें। 
Zodiac Compatibility: शादी के लिए शानदार साबित होती हैं इन राशि वालों की जोड़ी, हटकर बनता है रिश्ता


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed