आज मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को एक विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए सौभाग्य और धन-लाभ का संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे, और मूल नक्षत्र से संचार करते हुए मंगल की चतुर्थ दृष्टि में आएंगे। यह संयोग एक शक्तिशाली लक्ष्मी योग का निर्माण करेगा, जो विशेष रूप से आर्थिक लाभ और व्यापारिक सफलता से जुड़ा हुआ है।
आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग, मेष, कुंभ समेत इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, बनेंगे धनवान
गुरु और शुक्र की चंद्रमा पर शुभ सप्तम दृष्टि इस योग को और भी शुभ बना रही है। आज मंगलवार का दिन है जो बजरंगबली हनुमानजी को समर्पित होता है।
मेष राशि
आज मंगलवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कई मायनों में भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा सौदा मिल सकता है, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। किस्मत आपका साथ देगी और अटका हुआ धन वापस मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभकारी सिद्ध होंगी। आज आप आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या घर के बुजुर्गों का सहयोग भी विशेष लाभदायक रहेगा।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और सुंदरकांड का विधिपूर्वक पाठ करें। इससे अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के जातक अपने व्यापार या करियर में अतिरिक्त मेहनत करेंगे और इसका फल भी मिलेगा। धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी और निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। पार्टनरशिप में कार्यरत लोगों को अपने साझेदार का साथ मिलेगा और नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें, लेकिन अपनी चतुराई से उन्हें पीछे छोड़ सकेंगे।
उपाय: आज सुबह या शाम ठीक 8 बजे से कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाएं और प्रसाद बच्चों में वितरित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज का दिन उम्मीद से बेहतर साबित हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। यदि आपने पहले किसी संपत्ति या व्यापार में निवेश किया था, तो आज उससे लाभ मिलने की संभावना है। ट्रांसपोर्ट, प्रॉपर्टी या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिन शुभ है। बच्चों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
उपाय: हनुमानजी को लौंग वाला पान चढ़ाएं और “ॐ रामदूताय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। संकटों से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए समृद्धि का संकेत दे रहा है। धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं, विशेष रूप से वे लोग जो पारिवारिक बिजनेस करते हैं। आप न केवल धन कमाएंगे, बल्कि उसे बचा पाने में भी सफल रहेंगे। सोना, जमीन या संपत्ति में निवेश करने से लाभ मिलेगा। समाज या राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी और वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा।
उपाय: हनुमानजी को ध्वजा अर्पित करें और बाद में उसे घर की छत पर लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।