फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog 2025: अगस्त में त्रिग्रही योग का संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

Tue, 05 Aug 2025 06:48 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 05 Aug 2025 06:48 AM IST
सार

Trigrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र मे जहां 12 राशियों का महत्व है, वहीं उनसे बनने वाले योग भी अपना अलग स्थान रखते हैं। इन राजयोगों के प्रभाव से जातकों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। हालांकि इनमें से कुछ योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं।

विज्ञापन
Trigrahi Yog 2025 in mithun rashi these zodiac sign will get benefits and money
Trigrahi Yog 2025 - फोटो : adobe stock

Trigrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र मे जहां 12 राशियों का महत्व है, वहीं उनसे बनने वाले योग भी अपना अलग स्थान रखते हैं। इन राजयोगों के प्रभाव से जातकों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। हालांकि इनमें से कुछ योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। इनसे जातक को करियर में तरक्की, व्यापार में लाभ और सभी अटके काम भी पूरे होते हैं। इन्हीं में से एक है त्रिग्रही योग, जो एक राशि में तीन ग्रहों के उपस्थित होने पर बनता है। जल्द अगस्त महीने में इसका निर्माण होने वाला है, जिसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के कार्यों पर देखने को मिल सकता है। बता दें, वर्तमान में शुक्र और गुरु दोनों मिथुन राशि में विराजमान है। अब 18 अगस्त को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों को लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Trigrahi Yog 2025 in mithun rashi these zodiac sign will get benefits and money
त्रिग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपकी आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
त्रिग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपकी आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ व सहयोग आपको हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने और नई स्किल्स पर काम करने के लिए रहेगा। आपको इन प्रयासों का फल अवश्य प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापारिक निर्णयों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होने के योग हैं। 

Trigrahi Yog 2025 in mithun rashi these zodiac sign will get benefits and money
त्रिग्रही योग नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार में इस दौरान कोई नई डील हासिल हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
त्रिग्रही योग नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार में इस दौरान कोई नई डील हासिल हो सकती है। जो लोग किसी खास से दिल की बात कहना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। शिक्षा में रुचि रखने वालों के लिए यह काल उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख के पल मिलेंगे। आर्थिक स्तर पर लाभ होने पर सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संगीत, मार्केटिंग, नृत्य आदि क्षेत्र में काम करने वालों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2025 in mithun rashi these zodiac sign will get benefits and money
तुला राशि वालों के करियर-कारोबार में वृद्धि होगी। छात्रों को अच्छी तरक्की मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के करियर-कारोबार में वृद्धि होगी। छात्रों को अच्छी तरक्की मिल सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आपके अनुभव के चलते नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। यह योग भाग्योदय और सम्मान में वृद्धि लाता है। घर में पार्टी का आयोजन होगा। बड़ी बात यह है कि हर एक कार्य बिना विध्न के सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। 


Raksha Bandhan 2025: राखी बांधते समय इन नियमों का रखें ध्यान, भाई की उम्र होगी लंबी

August 2025 Festival List: कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और गणेश चतुर्थी? यहां देखें पूरी लिस्ट


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed