फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज रात 11:54 मिनट से शुरू होगा चंद्रग्रहण, भारत में अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 2028 में

Fri, 27 Jul 2018 10:55 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
today longest total lunar eclipse of the century know all facts of chandra grahan 2018

आज रात को इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। भारत में ग्रहण की शुरुआत आज रात 11 बजकर 54 मिनट से आरम्भ होगा। इस घटना को भारत समेत दुनिया के कई हिस्से में दिखने को मिलेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा करीब 1 घंटा 43 मिनट तक चंद्रमा सुर्ख लाल दिखाई देगा। जिसे बल्ड मून कहा जाता है। इससे पहले  31 जनवरी को भी पूर्ण चंद्रग्रहण हुआ था। तब ग्रहण 1 घंटा 40 मिनट तक था। इसके अलावा सबसे छोटा चंद्रग्रहण 2015 को लगा था। जोकि 4 मिनट 48 सेकंड का था। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान भारत में अगला चंद्रग्रहण 31 दिसंबर 2028 को होगा।

Trending Videos
today longest total lunar eclipse of the century know all facts of chandra grahan 2018

क्या होता चंद्र ग्रहण
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा की बीच में आ जाती है तब ऐसी स्थिति पर पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ने पर यह पूरी तरह से छुप जाता है इसे ही पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं।

today longest total lunar eclipse of the century know all facts of chandra grahan 2018

इस जगहों पर दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण
भारत में चंद्रग्रहण लगभग हर हिस्से में दिखेगा। इसके अलावा चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत क्षेत्र, अटलांटिक, भारतीय महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
today longest total lunar eclipse of the century know all facts of chandra grahan 2018
राशियों पर पूर्ण चंद्रग्रहण का असर

शुभ असर- वृषभ , मिथुन , तुला , वृश्चिक , कुम्भ और मीन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेंगे।

अशुभ असर- मेष , कर्क , सिंह , कन्या , धनु ,और मकर राशि को सावधानी की अवश्यकता है।
विज्ञापन
today longest total lunar eclipse of the century know all facts of chandra grahan 2018
क्या करें और क्या ना करें :
-गर्भवती महिलाएं इस समय में जल या किसी भी खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें।

- वो स्त्री जो प्रसूत पीड़ा में हो उनके घर के सदस्य उनके कांसे के बर्तन में घी का दान कर देंगे।
 
- रोगी लोग चावल का दान और छाया दान (सरसों तेल या घी में अपना चेहरा देखकर) करना लाभकारी रहेगा।
 
- विद्यार्थी लोग ग्रहण दौरान मां सरस्वती का मनन करें।

- अन्य सफलता प्राप्ति हेतु गुरु मंत्र का जाप करना या जो भी मंत्र आप के पास हो उसका जाप करना लाभकारी रहेगा। रामायण का पाठ करें। अपने इष्ट का ध्यान करें।

- ग्रहण उपरांत घर में गंगा जल का छिड़काव करें घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम का तिलक करें। घर में हवन करवाएं ,शंख नाद करें अन्न का दान करें यथा शक्ति अपने गुरु या ब्राह्मण को दान दें और भोजन करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed