फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Transit 2022: शनि,गुरु और सूर्य अपनी स्वराशि में मौजूद, इन राशि वालों को हो सकता है फायदा

Mon, 22 Aug 2022 06:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
three major planet shani guru and sun transit in makar singh and meen rashi
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है जब भी ग्रहों की चाल बदलती है तब इसका प्रभाव जातकों के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि में होता है तब सबसे ज्यादा शुभ फल देता है। आपको बता दें कि इस समय सूर्य, शनि और गुरू जोकि तीन खास ग्रह माने जाते हैं वे अपनी स्वराशि में यात्रा कर रहे हैं। सूर्य सिंह राशि में, शनि मकर राशि में और गुरु मीन राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष में सूर्य को सत्ता, प्रबंधन , राजा, प्रशासनिक सेवा, पिता और आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। शनि ग्रह कर्मफलदाता,न्यायप्रिय, और आयु प्रदाता हैं। वहीं गुरु की बात की जाए तो यह सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले, विवाह और धन के कारक हैं। तीन प्रमुख ग्रहों के स्वराशि में होने से कुछ राशि वालों पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां...

three major planet shani guru and sun transit in makar singh and meen rashi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि-17 अगस्त से सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य, शनि और गुरु का स्वराशि में आना किसी वरदान से कम नहीं है। करियर और व्यापार में आपको अच्छी सफलता देखने को मिल सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी के संकेत है। जो लोग राजनीति में सक्रिय है उनके लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहेगा।

three major planet shani guru and sun transit in makar singh and meen rashi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि- तीन खास ग्रहों के स्वंय की राशि में मौजूद होने के कारण कर्क राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली होगी। धन लाभ के अच्छे मौके प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ मिलने से आपके रूके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे। जो जातक अगर कोई नौकरी कर रहा है तो उनको बेहतर अवसर और प्रमोशन मिल सकता है। कोर्ट कचहरी में लंबित मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। व्यापार में कोई नई बनाई हुए योजना पर काम आगे बढ़ सकता है जिसमें भविष्य में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
three major planet shani guru and sun transit in makar singh and meen rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि- तुला राशि के जातकों को किस्मत का भरपूर साथ मिल रहा है। सूर्य,गुरु और शनि के स्वराशि में होने से तुला राशि पर धन की बरसात हो सकती है। सफलता मिलने से सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। कारोबार में बेहताशा वृद्धि होने से आपकी दिन ब दिन तरक्की होगी। विदेश जाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक लाभ मिलने की अच्छी संभावना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed