फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zodiac Sign: बेहद संवेदनशील होते हैं इन राशियों के पुरुष, देखें कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं

Tue, 02 Jul 2024 12:50 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 02 Jul 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
these 5 zodiac sign people are more emotional zodiac compatibility in hindi kis raashi ke log bhaavuk hote hai
आज का राशिफल - फोटो : Freepik
Zodiac Sign of Emotional Person: अक्सर आपने सुना होगा कि कुछ खास राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं। ये लोग बहुत आसानी से किसी पर भी यकीन कर लेते हैं और साथ ही इन्हें बहुत आसानी से लगाव भी हो जाता है। खास बात ये है कि ये लक्षण कुछ खास राशि के लोगों में ही होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में कुछ न कुछ ऐसी खूबी होती है जिसके वजह से वे लोग बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। कुछ राशियों के जातक दूसरों की भावनाओं को बहुत जल्दी समझ लेते हैं और उनसे जुड़ा हुआ महसुस करते हैं। आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ऐसे लोगों को इमोशनल इंसान कहा जाता है। ऐसे लोग अपने प्रियजनों से भी अपने मन की बात कहने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनकी बातें किसी को चुभ न जाएं। ये जातक विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं क्योंकि इन्हें आलोचना का सामना करना पसंद नहीं होता। दिल टूटने के डर से ये अपना प्यार जताने में भी हिचकिचाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी कौन सी 5 राशियां हैं जो बेहद संवेदनशील होती हैं।
these 5 zodiac sign people are more emotional zodiac compatibility in hindi kis raashi ke log bhaavuk hote hai
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक बेफिक्र और साधारण दिखना पसंद करते हैं। ऊपर से भले ही ये बेअसर दिखाई दें, लेकिन ये राशि भावनात्मक रूप से सबसे ज्यादा प्रतिक्रियाशील राशियों में से एक मानी जाती है। ये लोग कोमल स्वभाव के होते हैं। दुनिया की कठोरता और अन्याय को सह पाना इनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कर्क राशि के जातक असहमति से बचना चाहते हैं, मगर खास बात ये है कि अगर कोई उन्हें ठेस पहुंचाता है तो ये उसका जवाब देना भी जानते हैं। दूसरों के दुख-दर्द को समझने में ये बहुत तेज होते हैं और सबका भला करने की कोशिश करते हैं।
 
these 5 zodiac sign people are more emotional zodiac compatibility in hindi kis raashi ke log bhaavuk hote hai
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव से बहुत गहरे भाव रखते हैं। वे चीजों को अधिक गहराई से अनुभव करते हैं। प्यार में पड़ने में इन्हें देर नहीं लगती और प्यार करने वाले को ये अपना सब कुछ अर्पण कर सकते हैं। रिश्तों को बनाए रखने में ये पूरा का पूरा ऐफर्ट लगा देते हैं, इसलिए अगर इनका साथी भी उतना समर्पित न हो तो इन्हें बुरा लग सकता है। वृश्चिक राशि के जातक जल्दी से आहत हो जाते हैं और दूसरों से मजाक करने से कतराते हैं। उनके बारे में किए गए मजाक इन्हें गंभीरता से ले सकते हैं। ये भले ही लोगों को रिझाने के लिए खुद को मजबूत दिखाएं, लेकिन असल में ये सबसे संवेदनशील राशियों में से हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
these 5 zodiac sign people are more emotional zodiac compatibility in hindi kis raashi ke log bhaavuk hote hai
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातक न सिर्फ मिलनसार होते हैं बल्कि ये अपने आसपास के लोगों को खुश देखना भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि ये स्वभाव से सहयोगी होते हैं। दूसरों को दिलासा देने के लिए ये उन्हें अच्छी तरह से समझने की कोशिश करते हैं और इनका दिल साफ होता है। तुला राशि के जातक बस इतना ही चाहते हैं कि उनके साथ भी अच्छा व्यवहार किया जाए। लेकिन ये नकारात्मक लोगों को बर्दाश्त नहीं कर पाते। चूंकि ये राशि संवेदनशील होती है और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझ लेती है, इसलिए इन्हें दूर से ही नकारात्मक ऊर्जा का अंदाजा हो जाता है। अपनी इस खूबी का इस्तेमाल करके ये ऐसे लोगों से दूर रहते हैं जो इनका मूड खराब कर सकता है।
 
विज्ञापन
these 5 zodiac sign people are more emotional zodiac compatibility in hindi kis raashi ke log bhaavuk hote hai
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातक सपनों में खोए रहते हैं। ये वास्तविकता का सामना करना पसंद नहीं करते और अपनी काल्पनिक दुनिया में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब ये वास्तविक दुनिया देखते हैं तो उन्हें हर तरफ दुख और परेशानी ही दिखाई देती है। मीन राशि के जातक अपने दोस्तों और परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। दूसरों पर अपना सारा प्यार और दया लुटाने में लगे रहते हैं, लेकिन ये भूल जाते हैं कि खुद का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है। बहुत ही सूक्ष्म चीजों को भी दिल पर ले लेते हैं। मीन राशि के जातक इतने नाजुक और खूबसूरत होते हैं कि आप इन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे। इसलिए, अपने आसपास के मीन राशि वालों के साथ उसी तरह का व्यवहार करें जैसा ये आप के साथ करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed