फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit: शुक्रदेव करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा करियर में सफलता

Tue, 02 Jul 2024 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit in Leo 2024 0n 07 July 24 Know Zodiac Signs Effect in Hindi
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं उन्हे उनके जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह करीब 45 दिनों  में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शुक्र 07 जुलाई को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। फिर इसी माह 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

Venus Transit in Leo 2024 0n 07 July 24 Know Zodiac Signs Effect in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
शुक्र का सिंह राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। शुक्र का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा भाव सुख-सुविधाओं और जीवन के लग्जरी चीजों का प्रतिनिधित्व करता है। आपके सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी। वाहन और जमीन-जायदाद की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। नौकरी में अच्छे मौके आ सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन के रिश्तों में मजबूती आएगी। 
Venus Transit in Leo 2024 0n 07 July 24 Know Zodiac Signs Effect in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शुक्र का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लग्न भाव में होने जा रहा है। ऐसे में यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपकी सोची-समझी रणनीतियां कामयाब होगी। नौकरीपेशा जातकों को उनके करियर और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में शानदार अनुभवों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit in Leo 2024 0n 07 July 24 Know Zodiac Signs Effect in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही अनुकूल और शुभ साबित होगा। यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ के स्थान पर होने जा रहा है। आपकी आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आय के नए-नए स्त्रोत बनते दिख रहा है। आपके सुख-सुविधओं में इजाफा होगा। नौकरपेशा जातकों को नई नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed