वैदिक ज्योतिष में सूर्य को शनि का शत्रु कहा गया है। अगर किसी की कुंडली में सूर्य शनि की युति हो या एक दूसरे को ये ग्रह देखते हो तो जातक के जीवन में संघर्ष होता है। दरअसल सूर्य ग्रहों के राजा है और शनि की उनसे शत्रुता के कारण सूर्य अपना फल नहीं देते जिसकी वजह से जातक को मान सम्मान के लिए बहुत समय तक इंतज़ार करना पड़ जाता है इसके अलावा यह युति पिता को कष्ट देने वाली भी कही गई है। गोचर में भी सूर्य शनि की युति एक बड़ी घटना होती है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 13 फरवरी को सूर्य देव कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले ही शनि विराजमान होंगे, ऐसे में सूर्य शनि की युति कुम्भ राशि में बनेगी।
Astrology 2023: 13 फरवरी से शनि के साथ होगी सूर्य की युति, 3 राशियों पर आएगा संकट
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों मारकेश होते हैं। सूर्य दूसरे वही शनि सप्तम, अष्टम के स्वामी होते है। दोनों ग्रहों की युति कर्क राशि के जातकों के लिए आठवें भाव में होने जा रही है। इस भाव से आकस्मिक घटनाओ का विचार होता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके धन स्थान पर होगा। इस समय शनि ढैया का फल देने वाले होंगे। इस युति से कर्क राशि के जातकों को चोट लग सकती है। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी को मधुर बनाए रखे। जो जातक व्यापार करते है उन्हें धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। इस समय परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च होने की सम्भावना है। नौकरी में संघर्ष रहेगा।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम और शनि तीसरे, चौथे भाव के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति अब इस राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में होगी। इस भाव से जातक की मानसिक शक्ति और भौतिक सुख का विचार किया जाता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव अब आपके दशम भाव पर होगा। इस समय इस राशि के जातक शनि की ढैया में है। आपको मानसिक कष्ट संभव है। कार्यों में देरी होगी जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर सीनियर के साथ संबंध बढ़िया नहीं रहेंगे। इस समय आपको अपनी मां की सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस गोचर के कारण आपको धन की कमी महसूस हो सकती है।