फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology 2023: 13 फरवरी से शनि के साथ होगी सूर्य की युति, 3 राशियों पर आएगा संकट

Tue, 27 Dec 2022 06:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 27 Dec 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को शनि का शत्रु कहा गया है। अगर किसी की कुंडली में सूर्य शनि की युति हो या एक दूसरे को ये ग्रह देखते हो तो जातक के जीवन में संघर्ष होता है। दरअसल सूर्य ग्रहों के राजा है और शनि की उनसे शत्रुता के कारण सूर्य अपना फल नहीं देते जिसकी वजह से जातक को मान सम्मान के लिए बहुत समय तक इंतज़ार करना पड़ जाता है इसके अलावा यह युति पिता को कष्ट देने वाली भी कही गई है। गोचर में भी सूर्य शनि की युति एक बड़ी घटना होती है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 13 फरवरी को सूर्य देव कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे जहां पहले ही शनि विराजमान होंगे, ऐसे में सूर्य शनि की युति कुम्भ राशि में बनेगी। 



यह युति 14 मार्च तक प्रभावी रहेगी और उसके बाद सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दूसरी ओर दोनों ग्रहों की सप्तम दृष्टि सिंह राशि पर होगी जिससे की राजनीति में भी बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। इस गोचर से 3 राशियों को बेहद सावधान रहना होगा। आइये जानते है कि 3 राशियां कौन कौन सी है। 



वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb
cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शनि दोनों मारकेश होते हैं। सूर्य दूसरे वही शनि सप्तम, अष्टम के स्वामी होते है। दोनों ग्रहों की युति कर्क राशि के जातकों के लिए आठवें भाव में होने जा रही है। इस भाव से आकस्मिक घटनाओ का विचार होता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके धन स्थान पर होगा। इस समय शनि ढैया का फल देने वाले होंगे। इस युति से कर्क राशि के जातकों को चोट लग सकती है। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी वाणी को मधुर बनाए रखे। जो जातक व्यापार करते है उन्हें धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। इस समय परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च होने की सम्भावना है। नौकरी में संघर्ष रहेगा। 

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम और शनि तीसरे, चौथे भाव के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति अब इस राशि के जातकों के लिए चौथे भाव में होगी। इस भाव से जातक की मानसिक शक्ति और भौतिक सुख का विचार किया जाता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव अब आपके दशम भाव पर होगा। इस समय इस राशि के जातक शनि की ढैया में है। आपको मानसिक कष्ट संभव है। कार्यों में देरी होगी जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। इस समय कार्यस्थल पर सीनियर के साथ संबंध बढ़िया नहीं रहेंगे। इस समय आपको अपनी मां की सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस गोचर के कारण आपको धन की कमी महसूस हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya shani yuti 2023 shani sun conjunction from 13 feb
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के और शनि बारहवें, लग्न के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति अब इस राशि के जातकों के लिए लग्न में ही होगी। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व का पता लगाया जाता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव अब आपके सप्तम भाव पर होगा। इस समय कुंभ राशि के जातक शनि साढ़े साती के मध्य चरण में होंगे। इस गोचर के कारण आपके पिता के साथ मतभेद बढ़ सकते है। इस समय जो जातक नया काम शुरू करने की सोच रहे है उन्हें अभी और इंतज़ार करना होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा। वैवाहिक जीवन में इस समय तनाव बना रह सकता है इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझकर चलना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed