फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का कन्या में गोचर, इन राशि वालों की खुशियों और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

Thu, 11 Sep 2025 11:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 11 Sep 2025 11:44 AM IST
सार

Surya Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह देर रात 1 बजकर 38 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan 2025 date time and positive impact on zodiac signs
Surya Rashi Parivartan 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Rashi Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह देर रात 1 बजकर 38 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, प्रतिष्ठा और सरकारी पद का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का यह गोचर 12 राशियों पर असर डालेगा। माना जाता है कि सूर्य जब-जब अपनी राशि बदलते हैं, तब जातकों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए उनके कन्या राशि में आने से कुछ राशि वालों के जीवन में उन्नति, आत्मबल में वृद्धि और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं। 



बुध-सूर्य की युति से 17 सितंबर के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, बनेगा धन लाभ के योग

Surya Rashi Parivartan 2025 date time and positive impact on zodiac signs
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको समाज में कुछ नए संपर्कों से विशेष लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको समाज में कुछ नए संपर्कों से विशेष लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी दूर होगी और मन की बात सामने रखने में सफल होंगे। शादीशुदा जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। इस समय सेहत में चल रही परेशानियां भी समाप्त होती हुई नजर आएगी। रिश्तों में नई पहल पारिवारिक संबंध को मजबूत बनाएगा। व्यापार में नई योजनाओं में आपको मनचाही कामयाबी मिलेगी। 

Surya Rashi Parivartan 2025 date time and positive impact on zodiac signs
सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच समाज में सम्मानित का कराएगी। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच समाज में सम्मानित कराएगी। आर्थिक रूप से भी यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। फिल्ड में काम करने वालों का नए लोगों से जुड़ाव होगा, जो आर्थिक लाभ करा सकता है। सूर्य के प्रभाव से आपके द्वारा किए गए प्रयास सफलताएं और खुशियों का संदेश लेकर आएगा। संपत्ति विवाद को संवाद से दूर करें। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बहुत ही अच्छा साबित होगा।

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से मेष सहित इन राशि वालों को व्यापार में होगा मनचाहा लाभ, मंगल करेंगे गोचर

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Rashi Parivartan 2025 date time and positive impact on zodiac signs
धनु राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए अनुकूल माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए अनुकूल माना जाता है। करियर में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पदोन्नति के योग बनेंगे। इस समय भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे है। समाज में प्रभाव बढ़ेगा और आपको अपने व्यक्तित्व में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।करियर में उन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं।


 

Dwidwadash Rajyog 2025: 12 साल बाद गुरु ग्रह लाएगा राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed