फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से मेष सहित इन राशि वालों को व्यापार में होगा मनचाहा लाभ, मंगल करेंगे गोचर

Thu, 11 Sep 2025 10:43 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 11 Sep 2025 10:43 AM IST
सार

Mangal Gochar 2025 : 13 सितंबर 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह रात 8 बजकर 18 मिनट पर तुला में प्रवेश करेंगे। चूंकि मंगल लगभग 45 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए यह गोचर एक लंबे समय के बाद हो रहा है।

विज्ञापन
mangal rashi parivartan 2025 date and time know impact mangal gochar in tula rashi
Mangal Gochar 2025 - फोटो : adobe

Mangal Gochar 2025 : 13 सितंबर 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह रात 8 बजकर 18 मिनट पर तुला में प्रवेश करेंगे। चूंकि मंगल लगभग 45 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, इसलिए यह गोचर एक लंबे समय के बाद हो रहा है। यही कारण है कि इसका प्रभाव देश-दुनिया के कार्य से लेकर जातकों के करियर-कारोबार पर दिखाई देगा। बता दें, नवग्रहों में मंगल ऊर्जा, पराक्रम और दृढ़ संकल्प के कारक है। कुंडली में उनका स्थान मजबूत होने पर व्यक्ति उत्साही स्वभाव और निडर बनता है। वहीं उनके गोचर से भी जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। हालांकि, मंगल का तुला राशि में आना मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ पहुंचा सकता है। इन जातकों को व्यापार में मनचाहा लाभ और विरोधियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए इनके राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

mangal rashi parivartan 2025 date and time know impact mangal gochar in tula rashi
मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी और साथ में मजबूती आएगी। हालांकि, सिंगल लोगों का नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा, जिसका परिणाम सुखद रहेगा। इस दौरान नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिलने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। इस समय आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

mangal rashi parivartan 2025 date and time know impact mangal gochar in tula rashi
व्यापार कर रहे लोगों को नए टेंडर के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपको हर क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी को आप अपना कामयाबी से मात देंगे। मन से सभी तरह के डर इस समय समाप्त होंगे। मित्रों तथा संबंधियों से प्रिय समाचार प्राप्ति के योग। व्यापार कर रहे लोगों को नए टेंडर के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। 

Luckiest Zodiac: सितंबर का दूसरा सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, करियर-निवेश में मिलेगा शुभ समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal rashi parivartan 2025 date and time know impact mangal gochar in tula rashi
मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए करियर के नए अवसर लेकर आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए करियर के नए अवसर लेकर आ सकता है। दरअसल, इस गोचर से आपके अटके काम गति पकड़ेंगे। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए, उसे सार्वजनिक न करें। तीर्थ यात्राओं का पूर्ण आनंद लेंगे। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में भी बड़ी सफलता और तरक्की मिलने के संकेत हैं। खास बात यह है कि वाहन खरीद सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धन-संपत्ति में वृद्धि करवाएगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।


 

Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed