फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध-सूर्य की युति से 17 सितंबर के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत, बनेगा धन लाभ के योग

Wed, 10 Sep 2025 04:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 10 Sep 2025 04:38 PM IST
सार

17 सितंबर सूर्य के राशि परिवर्तन करने से बुध और सूर्य के बीच युति संबंध बनेगा। यह युति कन्या राशि में बनेगी। बुध पहले से ही कन्या राशि में विराजमान होंगे जहां पर 17 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से बुधादित्य काा निर्माण होगा। 

विज्ञापन
Budhaditya Yoga in Kanya Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
बुधादित्य योग से इन राशि वालों को होगा लाभ - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की युति होने से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। कुछ ग्रहों की युति होने को बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में युति अच्छी होती है वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही धनवान और सुख-समृद्धि से भरा हुआ होता है। सितंबर माह में कुछ ऐसी ही दो ग्रहों की युति बनने वाली है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। 17 सितंबर सूर्य के राशि परिवर्तन करने से बुध और सूर्य के बीच युति संबंध बनेगा। यह युति कन्या राशि में बनेगी। बुध पहले से ही कन्या राशि में विराजमान होंगे जहां पर 17 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से बुधादित्य काा निर्माण होगा। इस युति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। वहीं इस युति से तीन राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

Budhaditya Yoga in Kanya Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए 17 सितंबर को बनने वाली सूर्य और बुध की युति बहुत ही लाभकारी और अनुकूल सिद्ध होगी। ज्योतिष गणना के मुताबिक यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रही है। ऐसे में आपको अचानक से धन धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। लाभ के लगातार मौको में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और अच्छा लाभ भी मिल सकता है। बुधादित्य योग से व्यक्तित्व में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथी ही कारोबार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। 

Shadashtak Yoga 2025: 20 सितंबर से इन राशि वालों को नौकरी-निवेश में होगा धन लाभ, बन रहा है षडाष्टक योग

Budhaditya Yoga in Kanya Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। सूर्य और बुध की युति आपके लाभ और आय में बनने वाली है। इससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपको निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको अच्छी नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। धन अर्जित करने के कई अवसरों की प्राप्ति होगी।

Lucky Rashiyan: अपने नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशि वालों का हर क्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Yoga in Kanya Rashi Impact on These Zodiac Signs Get Success and Money
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
17 सितंबर को बुध-सूर्य की युति से बना बुधादित्य राजयोग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। यह युति आपकी राशि से करियर-कारोबार के भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही अच्छे साबित होंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी। अच्छा खासा धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed