फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: राहु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट

Wed, 18 Jun 2025 01:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

Surya Gochar 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन में विराजमान है। इस राशि में वह लगभग 16 जुलाई 2025 तक रहने वाले हैं। मिथुन में रहते हुए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे, जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
surya nakshatra parivartan in june 2025 these zodiacs will be alert
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Gochar 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन में विराजमान है। इस राशि में वह लगभग 16 जुलाई 2025 तक रहने वाले हैं। मिथुन में रहते हुए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे, जिसका व्यापक प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस समय सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में मौजूद है। वह 22 जून 2025 को सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी राहु है, इसलिए सूर्य के यहां आने पर कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। दरअसल, जहां सूर्य मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के कारक ग्रह हैं, वहीं राहु अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सूर्य के राहु के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन्हें करियर में कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

surya nakshatra parivartan in june 2025 these zodiacs will be alert
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश को लेकर यदि योजना बना रहे थे, तो अभी रूकना बेहतर होगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं सफल न होने पर मन परेशान रहेगा। पुरानी बातों को लेकर तनाव बढ़ेगा।  बिजनेस में आप किसी के साथ कोई पार्टनरशिप करने से बचें। मन को शांत बनाए रखें। 
Grahan Dosh: राहु-चंद्रमा की युति से बना ग्रहण दोष, इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

surya nakshatra parivartan in june 2025 these zodiacs will be alert
बिजनेस कर रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
बिजनेस कर रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। बिजनेस को लेकर यात्रा असफल होगी। किसी को धन उधार देने से अभी बचें। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन में भी आप उतार-चढ़ाव का सामना कर सकते हैं। आमदनी बढ़ने से जहां मन खुश होगा, वहीं खर्च की अधिकता तनाव लाएगी। गलत लोगों की संगति से बचें।
June Born People Personality: जून में जन्मे लोगों में होती है ये खास बातें, जानिए कैसा होता है इनका स्वभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
surya nakshatra parivartan in june 2025 these zodiacs will be alert
लापरवाही आपकी किसी पुरानी समस्या को बढ़ा सकती है। रिश्तों में अनबन होने पर मन में क्रोध आएगा, इसलिए इसपर नियंत्रण रखें। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के प्रेम जीवन में मुश्किलें आएंगी। विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। आप अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सतर्क रहें। बच्चों की सेहत के प्रति आप थोड़ा ध्यान दें। लापरवाही आपकी किसी पुरानी समस्या को बढ़ा सकती है। रिश्तों में अनबन होने पर मन में क्रोध आएगा, इसलिए इसपर नियंत्रण रखें।
Shani Vakri 2025: जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशि के लोगों को कर्ज से मिलेगी मुक्ति  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed