फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2025: जुलाई में शनि होंगे वक्री, इन राशि के लोगों को कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Wed, 18 Jun 2025 12:09 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Jun 2025 12:09 PM IST
सार

Shani Vakri 2025: वर्तमान में शनि मीन में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होंगे। इसके बाद शनि 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी अवस्था में आएंगे। 

विज्ञापन
Shani Vakri 2025 in july date and impact on zodiac sign in hindi
Shani Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2025: ज्योतिष में शनि के गोचर को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश दुनिया के कार्य पर भी पड़ता है। माना जाता है कि जब भी शनि अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो कुछ जातकों को रोग, कर्ज, तनाव से छुटकारा मिलता है। वहीं कुछ राशि वालों को कई  समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं। कुंडली में उनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है। यदि शनि की स्थिति शुभ हो, तो इंसान सभी कार्यों में सफलता पाता है। परंतु स्थिति कमजोर होने पर जीवन में संघर्ष बना रहता है।



वर्तमान में शनि मीन में विराजमान है। इस राशि में रहते हुए वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होंगे। इसके बाद शनि 28 नवंबर को सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मार्गी अवस्था में आएंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि जब भी वक्री चाल चलते हैं, तो उनका प्रभाव कहीं ज्यादा होता है। ऐसे में आइए इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है, यह जानते हैं।    

Shani Vakri 2025 in july date and impact on zodiac sign in hindi
शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ
शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार में अगर किसी पुरानी बातों को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। प्रमोशन की उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। बिजनेस में नए आइडिया आपको सफलता दिला सकते हैं। अचानक बड़ा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शनि के प्रभाव से आपको कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने वाली है।
Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता

Shani Vakri 2025 in july date and impact on zodiac sign in hindi
यह समय जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाएगा। बेरोजगार जातकों को भी नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। - फोटो : अमर उजाला

मकर 
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ है। आपके वेतन में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शनि के प्रभाव से कर्ज और रोग दूर होंगे। कारोबार में भी आपको मुनाफा होने से मन में संतुष्टि रहेगी। यह समय जीवन में स्थिरता और खुशहाली लाएगा। बेरोजगार जातकों को भी नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। 
Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri 2025 in july date and impact on zodiac sign in hindi
वर्तमान में शनि मीन राशि में मौजूद है। ऐसे में उनका वक्री होना आपके लिए खास हो सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मीन 
वर्तमान में शनि मीन राशि में मौजूद है। ऐसे में उनका वक्री होना आपके लिए खास हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्ति के योग है। वाहन सुख मिलेगा। करियर में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे। इस दौरान कार्यस्थल पर माहौल भी काफी अच्छा रहेगा। कार्यशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। मीन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में स्थिरता और सकारात्मक बदलाव ला सकता है। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे।

Shukra Gochar: 20 जुलाई को शुक्र का मंगल नक्षत्र में गोचर, इन राशियों को मिलेगा पद और सम्मान



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed