फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Nakshatra Gochar: सूर्य देव ने किया धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, ये राशियां होंगी मालामाल

Fri, 07 Feb 2025 12:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

Surya Ka Nakshatra Parivartan: सूर्यदेव  बृहस्पतिवार को प्रातः 07:57 बजे धनिष्ठा नक्षत्र प्रवेश कर चुके हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल हैं जो सूर्य देव के मित्र माने जाते हैं ऐसे में धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य ग्रह का प्रवेश कई दृष्टियों से शुभकारी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar Sun Transit in Dhanishtha Nakshatra these zodiac signs may get wealth
सूर्य नक्षत्र गोचर - फोटो : amar ujala

Surya Ka Dhanishtha Nakshatra Me Gochar: ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव  बृहस्पतिवार को प्रातः 07:57 बजे धनिष्ठा नक्षत्र प्रवेश कर चुके हैं। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल हैं जो सूर्य देव के मित्र माने जाते हैं ऐसे में धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य ग्रह का प्रवेश कई दृष्टियों से शुभकारी साबित हो सकता है।


इस अवधि में कुछ राशियों को करियर और व्यापार के क्षेत्र में उन्नति का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा, सरकारी क्षेत्र से भी इन राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं और धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य के प्रभाव से कब तक उन्हें शुभ परिणाम मिलेंगे।

Guru Margi 2025: 04 फरवरी को देवगुरु हुए मार्गी, जानिए वृषभ राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव

Palmistry: लव मैरिज के संकेत देते हैं हथेली की ये रेखा, क्या आपके हाथों में भी है ये लकीर

Surya Nakshatra Gochar Sun Transit in Dhanishtha Nakshatra these zodiac signs may get wealth
सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर - फोटो : amar ujala

मेष राशि  
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश के बाद सरकारी क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है या नया आय का स्रोत प्राप्त हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। आपके ऊर्जावान व्यक्तित्व से लोगों को आप प्रभावित कर पाएंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना भी है।

Surya Nakshatra Gochar Sun Transit in Dhanishtha Nakshatra these zodiac signs may get wealth
सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। नए विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको लाभ होगा। कुछ जातकों को इस समय कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका कहीं वाद विवाद हो सकता है लेकिन आप सही हैं इसीलिए चीजें आपके पक्ष में जाएंगी। इस दौरान कन्या राशि के जातकों की  कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। माता-पिता के माध्यम से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापारी बड़ी बचत करने में सफल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar Sun Transit in Dhanishtha Nakshatra these zodiac signs may get wealth
सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि  
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान आप आप एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपके आस-पास के लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। सूर्य ग्रह इस राशि के जातकों को धन-धान्य की प्राप्ति का अवसर प्रदान कर सकते हैं। अनजान स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना भी है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।  जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Surya Nakshatra Gochar Sun Transit in Dhanishtha Nakshatra these zodiac signs may get wealth
सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर - फोटो : amar ujala

मकर राशि  
मकर राशि के जातकों के कई सपने इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान साकार होंगे। व्यापारी नई योजनाओं को लागू करके लाभ कमा सकते हैं। कुछ जातकों को किसी अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझेंगे और घर के सदस्यों से बातचीत करके जटिल समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed