फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: 15 जून से इन 4 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

Sun, 07 Jun 2026 01:13 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Sun, 07 Jun 2026 01:13 PM IST
सार

Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026: इस साल 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह उनके मित्र बुध की राशि मानी जाती है, इसलिए इस गोचर से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। साथ ही समय भाग्यशाली रहने वाला है।

विज्ञापन
surya mithun rashi gochar in june 2026 date and lucky rashifal in hindi
Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026 - फोटो : AI

Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026: 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य का यह गोचर बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि मिथुन, सूर्य के मित्र ग्रह बुध की राशि मानी जाती है। इसलिए इस गोचर के शुभ प्रभाव से कई राशियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य के मिथुन राशि में आने से इन जातकों को करियर, कारोबार और फिल्ड वर्क से जुड़े कार्यों में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। अब चूंकि सूर्य इस राशि में 16 जुलाई 2026 तक विराजमान रहेंगे, जिससे जुलाई मध्य तक जातकों को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

surya mithun rashi gochar in june 2026 date and lucky rashifal in hindi
Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और इस दौरान तीसरे भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके साहस में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी मेहनत और प्रयासों का पूरा फल मिल सकता है। यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है। आपकी बातों और निर्णयों को महत्व मिलने की संभावना है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। धन लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
June Rashifal 2026: जून में इन राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कतें, नौकरी और व्यापार को लेकर रहें अलर्ट

surya mithun rashi gochar in june 2026 date and lucky rashifal in hindi
Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं और इस गोचर में आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में करियर को नई दिशा की प्राप्ति होगी। पुराने अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे।  व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत होगा। समाज में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
surya mithun rashi gochar in june 2026 date and lucky rashifal in hindi
Surya Mithun Rashi Gochar In June 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य लाभ भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। वहीं करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। व्यापार में लाभ मिलने के योग बनेंगे। मेहनत का मनचाहा फल मिलने वाला यह समय साबित होगा। इस समय समाज में सम्मान प्राप्त होने के योग बनेंगे। 
Second Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष सहित इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा गहरा प्रभाव

विज्ञापन
surya mithun rashi gochar in june 2026 date and lucky rashifal in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य भाव में होने जा रहा है। आपको किस्मत का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है।  स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर रह सकती है। व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
Astrology: दुश्मन के दिल में भी जगह बना लेते हैं इन राशियों के लोग, मीठी वाणी से बना लेते हैं अपना दीवाना
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed