{"_id":"66a7663573d8b7b4c10098a1","slug":"surya-ketu-yuti-impact-sun-and-ketu-enter-virgo-zodiac-sign-after-18-years-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Ketu Yuti 2024: 18 साल बाद सूर्य-केतु की युति से इन पांच राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Ketu Yuti 2024: 18 साल बाद सूर्य-केतु की युति से इन पांच राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत
Tue, 30 Jul 2024 07:09 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
सूर्य केतु की युति
- फोटो : अमर उजाला
Surya Ketu Yuti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति बनती है। इस युति से कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा और मान-सम्मान का और केतु को मोक्ष का कारक ग्रह माना गया है। आपको बता दें 18 साल बाद कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति बनने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 16 सितंबर से लेकर 16 अक्तूबर तक सूर्य और केतु दोनों ही ग्रह कन्या राशि में विराजमान होंगे। ज्योतिष में जब भी सूर्य और केतु की युति होती है तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। अमूमन ग्रहण योग एक अशुभ योग होता है। लेकिन कई बार सूर्य-केतु की युति लाभकारी भी साबित होती है। कन्या राशि राशि में सूर्य-केतु की युति से कुछ राशि वालों के भाग्य में वृद्धि, करियर में सफलता और धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं सूर्य-केतु की युति से किन राशि वालों को मिलेगा लाभ।
Trending Videos
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
16 सितंबर से 16 अक्तूबर 2024 तक कन्या राशि में सूर्य-केतु की युति होने से वृषभ राशि वालों को शिक्षा और करियर में विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। सूर्य-केतु की युति आपकी राशि के पांचवें भाव में होगी। कुंडली का पांचवां भाव शिक्षा से संबंधित होता है। ऐसे में आपको शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग विदेश में पढ़ाई के लिए जाना चाहते है उन्हें सफलता मिल सकती है। इसके अलावा धर्म-कर्म में भी आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है।

सिंह राशि
सूर्य-केतु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए उनके दूसरे भाव में बनेगी। ऐसे में आप अपने बुद्धि और वाणी के कौशल के बल पर कई लोगों को प्रभावित कर सकत हैं। व्यापार में आप कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। जिन लोगों का पिछले कई दिनों से कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था उसमें इस युति के प्रभाव से विवाद का निपटारा हो जाएगा। धन-दौलत और सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि
सूर्य-केतु की यह युति आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह युति 11वें भाव में होगी। कुंडली का ग्यारहवां भाव लाभ का भाव होता है। ऐसे में आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी। जीवन में हर तरह के सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त करेंगे। आपका भाग्य आपके हर एक काम में साथ देगा। अगर आपकी कोई इच्छा अधूरी रह हो गई तो वह पूरी हो सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु की युति आपको अच्छा फायदा दिला सकता है। यह युति आपके 10वें भाव में होने जा रही है। आपके करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। करियर में कुछ नया कर सकते हैं जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उन्हें अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है।