फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (10-16 April): सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 09 Apr 2023 09:04 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 09 Apr 2023 09:04 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 april 2023 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होने से बचना चाहिए। खास तौर पर कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की भूलकर भी कोशिश न करें क्योंकि आपके विरोधी आपको बेवजह की चीजों में उलझाकर लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह करिअर और कारोबार से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए लोगों को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मामलों को लेकर निर्णय लेने में आपको कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी भी कागज पर बगैर पढ़े हस्ताक्षर करने से बचें। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। मौसमी बीमारी से बचें और खान-पान पर ध्यान दें। 

उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी जी की सेवा करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ 
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपके पास तमाम स्रोतों से धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने घर की साज-सज्जा, संतान की जरूरतों और पर्यटन आदि पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर या कारोाबार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से संबंध बनेंगे, जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध आपकी सेहत की दृष्टि से थोड़ा नरम रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ या फिर उनके मंत्रो का जप करें। 

weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपकी कोई बड़ी कामना पूरी होने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह की शुरुआत में ही कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होगा। रोजी-रोजगार में उन्नति से कार्यक्षेत्र ही नहीं बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। पूर्व में किसी योजना में लगाए धन से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ इस सप्ता आपका बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा और श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादले का इंतजार कर रहे थे तो वह खत्म होगा और आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों, इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे आपको उसमें मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज और पार्टी के भीतर सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। परिजन आपके प्रेम का स्वीकार करके उस पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 10 to 16 april 2023 know predictions of all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव की कामना भी पूरी हो सकती है। कर्म और भाग्य का बेहतर तालमेल बना रहने के कारण आप अपने कारोबार को विस्तार देने और मनचाहा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपके परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। 

उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा शुद्ध घी का दीपक जलाकर करें और उनके मंत्रों का एक-एक माला जप करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed