फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2022 : दिवाली बाद आज सूर्य ग्रहण, दशकों बाद बना ग्रहण का दुर्लभ योग, जानें सब कुछ

Tue, 25 Oct 2022 10:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Oct 2022 10:22 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 India Date Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay In Hindi
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan Solar Eclipse Date And Sutak Kaal Time: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। कई वर्षों बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा न होकर एक दिन का अंतर है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। एक गणना के अनुसार पिछले 1300 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। जिसके कारण ग्रहण से संबंधित धार्मिक मान्यताएं का पालन किया जाएगा। जाएगी। आइए जानते हैं 25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण से संबंधित सभी जानकारियां और इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से...

Surya Grahan 25 Oct 2022 India Date Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay In Hindi
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
आपके शहर में सूर्य ग्रहण  कब से कब तक
दिल्ली शाम 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर शाम 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल शाम 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर शाम 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई शाम 4 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर शाम 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर शाम 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना शाम 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला शाम 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ शाम 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता शाम 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू शाम 5 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक
पटना शाम 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर शाम 4 बजकर 37 मिनट से 6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून शाम 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक


भारत में कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण की तिथि: 25 अक्टूबर 2022
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : 16:22 से 17:42 तक
सूर्य ग्रहण की समय अवधि:1 घंटे 19 मिनट
 
Surya Grahan 25 Oct 2022 India Date Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay In Hindi
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण

  • वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है। इस बार कार्तिक अमावस्यता तिथि 25 अक्तूबर हो और इसी दिन आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। देश के खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आसानी के साथ देखा जा सकेगा,जबकि पूर्वी भागों में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि यहां पर सूर्यास्त जल्दी हो जाएगा। भारत में ग्रहण की शुरुआत शाम के 4 बजे के बाद ही होगी।

देश में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण- 
  • दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख 

देश के इन हिस्सों में कुछ समय के लिए दिखेगा सूर्य ग्रहण-
  • दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक,मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल

देश के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
  • देश के पूर्वी भागों में असम,अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड 

इस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण

  • ज्योतिष गणना के अनुसार दिवाली के बाद यानी 25 अक्तूबर को लगने वाला सूर्यग्रहण तुला राशि में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 India Date Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay In Hindi
Surya Grahan - फोटो : iStock

दुनिया के किन हिस्सों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

  • 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा फिर 08 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और पश्चिमी एशिया, ऐशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर।
विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 India Date Sutak Kaal Time Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay In Hindi

सूर्य ग्रहण और ज्योतिषीय संयोग

  • इस वर्ष दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण का योग और ग्रहों का योग 1300 सालों बाद बना रहा है। ग्रहण के समय चार ग्रह खुद की राशि में मौजूद रहेंगे। जिसमें बुध,गुरु, शनि और शुक्र सभी चारों ग्रह अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि मकर राशि में, गुरु अपनी मीन राशि में,बुध कन्या राशि में और शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed