Shani Transit in Uttara Bhadrapada Nakshatra 2026: शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। उनका यह नक्षत्र परिवर्तन 8 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहने के दौरान कुछ राशि वालों को अपने प्रयासों का बेहतर परिणाम मिल सकता है। लंबे समय से अटके कामों में प्रगति होने, आर्थिक स्थिति में सुधार आने और व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। वहीं, कुछ जातकों को भाग्य का साथ मिलने से अपनी योजनाओं को पूरा करने में मदद भी मिलेगी ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
इन 3 राशि वालों पर 2027 तक शनि की रहेगी असीम कृपा, धन लाभ से लेकर भाग्य का मिलेगा साथ
Shani Transit in Uttara Bhadrapada Nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इसलिए उनका राशि और नक्षत्र दोनों ही परिवर्तन बेहद प्रभावशाली होता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी।नौकरी करने वाले जातकों को अपनी जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ा सपना पूरा होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों में धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की संभावना है। कारोबार से जुड़े मामलों में भी आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काम की भी स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
सूर्य का तुला गोचर इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, 1 महीना बिजनेस-नौकरी में आएंगी परेशानियां
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी मेहनत को पहचान मिलने की संभावना रहेगी। आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। कारोबार करने वालों को भी नए संपर्कों के माध्यम से लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, रिश्ते-नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मकर राशि वालों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। इस दौरान धन से जुड़ी योजनाओं में प्रगति होने और आय बढ़ाने के नए अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिल सकता है। यदि आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो उससे जुड़े मामले में आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो कोई खुशखबरी आपको मिलेगी।
बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, गाड़ी-मकान से लेकर नौकरी तक के सपने होंगे पूरे