फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2024: कुछ दिनों बाद लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Mon, 23 Sep 2024 02:44 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 02:44 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 Last Solar Eclipse Of 2024 on 2nd October these zodiac signs should be alert
सूर्य ग्रहण 2024 - फोटो : amar ujala

Surya Grahan 2024 Negative Effect: साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण रात 9:13 बजे शुरू होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 3:17 बजे खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर तो पड़ेगा ही, लेकिन 5 राशि वाले लोगों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण इनके निजी जीवन में तनाव आ सकता है जिसके कारण अलगाव हो सकता है लेकिन साथ ही आर्थिक हानि और प्रियजनों से विश्वासघात का भय भी हो सकता है। आइए जानते हैं कौस सी हैं वो पांच राशियां जिन पर सूर्य ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।



Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन ही कर लें ये काम, माता रानी दूर करेंगी दरिद्रता

Pitru Paksha 2024: पितरों से पाना चाहते हैं आशीर्वाद तो जरूर अपनाएं ये वास्तु उपाय


Surya Grahan 2024 Last Solar Eclipse Of 2024 on 2nd October these zodiac signs should be alert
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मेष राशि
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। जो कोई भी प्रेम संबंध में है, उसे अलगाव का खतरा हो सकता है। अगर आप शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो अभी इसे स्थगित करें और सोच विचारकर ही निर्णय लें। नौकरीपेशा जातकों को अपने तनाव और गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अन्यथा नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। शेयर बाज़ार में  निवेश न करें। 

Surya Grahan 2024 Last Solar Eclipse Of 2024 on 2nd October these zodiac signs should be alert
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि वाले भी सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों का अनुभव कर सकते हैं। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपकी शादी में तनाव हो सकता है। दूसरे लोगों की सलाह के आधार पर बड़ा निवेश न करें, आपको नुकसान हो सकता है।  अपने क्रोध और अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2024 Last Solar Eclipse Of 2024 on 2nd October these zodiac signs should be alert
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि वाले जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उन्हें सूर्य ग्रहण के दिन सावधान रहना चाहिए। आप ऑर्डर पूरा कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने पैसे फंसने की चिंता रहेगी। आप किसी भी मामले में ऋण लेकार काम न करें आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अनावश्यक खर्च पर रोक लगानी होगी, अन्यथा कर्ज में डूब सकते हैं। 

विज्ञापन
Surya Grahan 2024 Last Solar Eclipse Of 2024 on 2nd October these zodiac signs should be alert
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सूर्य आपकी राशि का स्वामी है। इस कारण सिंह राशि के वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके कारण मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है। इस दिन रियल एस्टेट में निवेश करने से बचना चाहिए। अन्यथा, आपके साथ धोखाधड़ी होने का जोखिम है। कोई आपको धोखा देकर आपका पैसा भी हड़प सकता है। कृपया सावधान रहें। व्यापारियों को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed