फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (23 से 29 सितंबर): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 23 Sep 2024 08:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Sep 2024 08:56 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 september 2024 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को खूब मन लगाकर करेंगे और आपको उसमें स्वजनों से अपेक्षित सहयोग और सफलता की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक कार्यों को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर भी इस दौरान कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है लेकिन सीनियर और जूनियर की मदद से आप सभी कार्यों को बेहतर तरीके से करने में कामयाब हो जाएंगे। 
सप्ताह के मध्य में कुछ नए लोगों से मेल-मुलाकात होने की संभावना बनेगी। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी चल और अचल संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी योजना अथवा कारोबार में विस्तार के लिए धन निवेश कर सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। 

पूरे सप्ताह अपनों का साथ और सहयोग बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने लव अथवा लाइफ पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं। यह सप्ताह एकदूसरे को समझने और करीब आने के लिए अत्यंत ही अनुकूल साबित होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके कार्यों में गति नजर आएगी। सीनियर के सहयोग से कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी। अधीनस्थों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यह सप्ताह कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर-परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद साबित होगी। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 

बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब होंगे। रुके हुए अथवा मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। जिनकी मदद से कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ी प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

 रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पूजा में चालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन उसका लाभ उठाने के लिए आपको अपनी ऊर्जा, समय आदि का प्रबंधन करके चलना होगा। साथ ही साथ उन लोगों की नजरंदाज करना होगा जो अक्सर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, लेकिन यह आपके लिए एक अवसर है और यदि आप अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने में कामयाब रहते हैं, तो आपको भविष्य में कद और पद दोनों में वृद्धि संभव है।

सप्ताह के मध्य में आप व्यावसायिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ भी प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी मुलाकात प्रभावी लोगों से होगी जिनकी मदद से भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौजमस्ती करते हुए बीतेगा। विदेश से जुड़े कार्य करने को इच्छुक एवं वहां अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है।

रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। आपके बीच भावनात्मक लगाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन गायत्री माता की पूजा एवं गायत्री मंत्र का कम से कम एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कार्यों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका है। सगे-संबंधियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको घरेलू विवाद या समस्याओं का समाधान खोजते समय बड़ी सूझबूझ से काम लेना होगा। इस सप्ताह आपको संबंध के साथ सेहत को भी बेहतर बनाए रखने का प्रयास करना होगा। मौसमी बीमारी से सतर्क रहें और वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। कर्क राशि के जातकों के इस सप्ताह हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। 

करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में इससे जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और दूसरों के भरोसे अपने कार्य को छोड़ने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धनागम के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 23 to 29 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्य पूर्व की भांति समय से पूरे होते रहेंगे। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ जाने से आर्थिक रूप से अस्थिरता नजर आ रही है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी। 

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता के मद में अपनों का अपमान करने से बचने की जरूरत रहेगी अन्यथा आपकी वाणी और व्यवहार से वर्षों से बने संबंध में दरार आ सकती है अथवा वो टूट भी सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। 

इस दौरान आपका अधिकांश समय मौज-मस्ती या फिर कहें पिकनिक-पार्टी करते हुए बीतेगा। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी नई योजना से जुड़ने अथवा नया कार्य प्रारंभ करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed