फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानिए मिथुन राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव ?

Mon, 15 Sep 2025 03:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Sep 2025 03:54 PM IST
सार

Surya Gochar 2025:  मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य आपकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी हैं। इस दौरान जब सूर्य का गोचर कन्या में होगा तब आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा भाव मकान, सुख, वाहन और माता का होता है।

विज्ञापन
Surya Gochar in Kanya Rashi 2025 Sun Transit In Virgo Know Impact On Gemini Zodiac Sign
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2025: 17 सितंबर को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में सूर्यदेव को पिता, आत्मा, साहस और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में रहते हैं उनके जीवन में उनको मान-सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्ति होती है। सूर्य के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होती है।


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
Surya Gochar in Kanya Rashi 2025 Sun Transit In Virgo Know Impact On Gemini Zodiac Sign
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : adobe stock
सूर्यदेव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और सूर्य के राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के कन्या राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
Surya Gochar in Kanya Rashi 2025 Sun Transit In Virgo Know Impact On Gemini Zodiac Sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव

ग्रहों के राजा सूर्य का कन्या राशि में गोचर सफलता से भरा और बहुत ही लाभकारी साबित होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य आपकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी हैं। इस दौरान जब सूर्य का गोचर कन्या में होगा तब आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा भाव मकान, सुख, वाहन और माता का होता है। इससे आपको लाभ कमाने के अतिरिक्त मौके मिलेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की सहायता मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में उनको नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपको लाभ अर्जित करने के कई अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनको अच्छा मुनाफा अर्जित हो सकता है। आर्थिक रूप से आप मजबूत दिखाई देंगे। आप धन के संचय के मामले में सफल होंगे। सूर्य के गोचर करने से आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। 
 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar in Kanya Rashi 2025 Sun Transit In Virgo Know Impact On Gemini Zodiac Sign
ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में सूर्य

  1. - सूर्यदेव को पूर्व दिशा का स्वामी माना गया है। 
  2. - सूर्यदेव तांबे और सोने के स्वामी होते हैं। 
  3. - वैदिक ज्योतिष में सूर्य को जन्म कुंडली में पिता, मान-सम्मान, लीडरशिप, राजकाज और उच्च प्रशासिनक पद के कारक होते हैं।
  4. - किसी पुरुष की कुंडली में सूर्य से पिता और महिला की कुंडली में पति के बारे में जानकारी प्राप्ति होती है। 
  5. - सूर्य की महादशा 6 वर्षों तक रहती है। 
  6. - सूर्य उपासना के लिए रविवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है।
  7. - सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं।
  8. - सूर्य मेष राशि में उच्च के जबकि तुला राशि में नीच के होते हैं। 
  9. - जातक की कुंडली में सूर्य लग्न में हो तो व्यक्ति का चेहरा बड़ा और गोल आकार का होता है। सूर्य पुरुषों में दायं आंख और महिलाओं की बायीं आंख को बताता है। 
  10. - कालपुरुष की कुंडली में सूर्य ह्रदय को दर्शाता है। 
  11. - सूर्य का रत्न माणिक्य होता है। 
  12. - मेष राशि में सूर्य 10 अंश के होने पर ये परम उच्च के हो जाते हैं, जबकि तुला राशि में 10 अंश के होने पर नीच के हो जाते हैं। 
  13. - मकर से मिथुन राशि के भ्रमण दौरान सूर्य उत्तरायन होते हैं।
  14. - कर्क से धनु राशि के भ्रमण के दौरान दक्षिणायन सूर्य होते हैं।
विज्ञापन
Surya Gochar in Kanya Rashi 2025 Sun Transit In Virgo Know Impact On Gemini Zodiac Sign
सूर्य का गोचर - फोटो : adobe stock

कुंडली में सूर्य जब पीड़ित होता है

  •  अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य पीड़ित है तो व्यक्ति को ह्रदय और आंखों संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
  •  सूर्य अगर शनि देव के प्रभाव के कारण पीड़ित होते हैं तो व्यक्ति को कम बल्ड प्रेशर से संबंधित समस्याएं आती हैं। अगर गुरु से पीड़ित होता है तो उच्च ब्लड प्रेशर से संबंधित बीमारी देखने को मिलती है। 

कुंडली में सूर्य जब बली होता है। 

  • कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं तो जातक को जीवन में हमेशा शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। व्यक्ति अच्छे कार्य करते उच्च पद पर आसीन होती है। ऐसे जातकों पर स्वयं पर बहुत अच्छा नियंत्रण होता है। 
  • कुंडली में सूर्य जब उच्च के, अच्छे भाव में, शुभ ग्रहों की द्दष्टि में और अपने मित्र ग्रह की राशि में होते हैं तो जातक को बहुत ही अच्छा फल देते हैं। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छा होता है व्यक्ति सकारात्मक सोच वाला और समाज में सम्मानित होता है। सूर्य राजा, उच्च पद और स्थायित्व का कारक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed